Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

बिना शादी पचपन सुहागरात मना चुका है यह ‘जमाई राजा चोर’

बाड़मेर : राजस्‍थान के बाड़मेर जिले का जिया बिना शादी के 55 सुहागरात मना चुका है, वो भी जमाई बनकर, आज फिर बाड़मेर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। सोमवार को पटौदी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जहां उसे तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया। तहसीलदार ने उसे जमानत पर छोड़ने से इनकार करते हुए जेल भेज दिया। जियाराम बाड़मेर का शातिर ठग चोर है, जो सुनसान और एकांत जगहों पर स्थित धानियों में जाकर जमाई बनकर युवतियों की अस्मत से खेलता है।

बाड़मेर : राजस्‍थान के बाड़मेर जिले का जिया बिना शादी के 55 सुहागरात मना चुका है, वो भी जमाई बनकर, आज फिर बाड़मेर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। सोमवार को पटौदी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जहां उसे तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया। तहसीलदार ने उसे जमानत पर छोड़ने से इनकार करते हुए जेल भेज दिया। जियाराम बाड़मेर का शातिर ठग चोर है, जो सुनसान और एकांत जगहों पर स्थित धानियों में जाकर जमाई बनकर युवतियों की अस्मत से खेलता है।

इस बार पुलिस ने उसे संदिग्ध घूमते हुए पकड़ा। वह कहां जा रहा था इसका सही जवाब नहीं दे पाया। शायद आपको आश्चर्य हो रहा हो, मगर यह हकीकत है। बाड़मेर जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र के निम्बलकोट गांव का निवासी चालीस वर्षीय जिया राम पूरे क्षेत्र में ‘जमाई राजा चोर’ के नाम से कुख्यात हैं। यह ऐसा चोर है, जो रात के अंधेरे में ग्रामीण अंचलों की ढाणियों में जमाई बन कर पहुंचता। रात में कथित पत्नी के साथ सुहागरात मना कर उसी घर में चोरी कर अलसुबह भाग जाता।

सिणधरी सहित जिले के विभिन्न थानों में जिया के खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में पुलिस के हत्थे चढ़े जियाया राम ने बताया कि उसने पहली वारदात 18 साल की उम्र में की थी। राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह का प्रचलन है। बाल विवाह के बाद गौना होने तक लडकी पीहर ही रहती है। जिया ऐसे घरों का पता करता था, जिन घरों में गौना होना होता था। जीया ऐसी ढाणियों में रात्रि नौ-दस बजे जमाई बन कर पहुंच जाता। ढाणियों में आज भी बिजली नहीं हैं। ऐसे में जमाई राजा की घर वाले खातिरदारी जमकर करते तथा लड़की को सुहागरात के लिए जमाई के पास भेज देते।

जिया ने बताया कि वह सावधानी रख कर ऐसे घरों का चयन करता, जहां जमाई को शक्ल से कोई ना जानता हो। ग्रामीण अंचलों में आज भी जमाई से घर की महिलाएं नही बोलतीं। जिया ने बताया कि सुहागरात मनाने के बाद घर में ही छोटी-मोटी चोरी कर अलस्‍सुबह भाग जाता। लोक-लाज के चलते लड़की के घर वाले जिया के खिलाफ छेड़छाड़ तथा चोरी का मुकदमा दर्ज करा इतिश्री कर लेते। जिया के खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं। जिया ने बताया कि वह कभी पुलिस द्वारा नहीं पकडा गया। अलबता ग्रामीणों ने कई बार उसकी धुनाई जरूर की है। जिया अब चालीस पार है। घर में अपनी मां के साथ अकेला रहता है। जिया को अब अपने किये पर पछतावा हो रहा है।

जिया ने बताया कि उसने कुल 55 वारदातों को अंजाम दिया, 55 युवतियों के साथ सुहागरात मनाई। पूरे क्षेत्र में बदनाम हो जाने के कारण जिया को कोई लड़की नहीं दे रहा। जीया को अब अपने किये पर पछतावा हो रहा है। सिणधरी थानाधिकारी मूलाराम चौधरी ने बताया कि जिया पूरे जिले में जमाई राजा चोर के नाम से बदनाम था। ग्रामीण लोक-लाज के कारण जिया के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने की बजाय छेड़छाड़ तथा चोरी के मामले दर्ज कराते थे। उसके खिलाफ इस तरह के तीस से अधिक  मामले दर्ज हैं।

बाड़मेर से चंदन सिंह भाटी की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...