Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बिल गेट्स के सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों से की धक्‍का मुक्‍की

नई दिल्ली। पिछले माह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वित्त मंत्री अमित मित्रा के साथ हुई बदसलूकी के बाद योजना आयोग का दफ्तर एक बार फिर हंगामे का गवाह बना। बुधवार को योजना भवन आए अमेरिकी व्यवसायी बिल गेट्स के सुरक्षाकर्मियों ने यहां पत्रकारों के साथ धक्कामुक्की की।

नई दिल्ली। पिछले माह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वित्त मंत्री अमित मित्रा के साथ हुई बदसलूकी के बाद योजना आयोग का दफ्तर एक बार फिर हंगामे का गवाह बना। बुधवार को योजना भवन आए अमेरिकी व्यवसायी बिल गेट्स के सुरक्षाकर्मियों ने यहां पत्रकारों के साथ धक्कामुक्की की।

इससे पहले योजना भवन में तैनात सीआइएसएफ कर्मियों ने गेट्स के आगमन के समय एक बजे से काफी पहले ही पत्रकारों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी। मान्यताप्राप्त मीडियाकर्मियों को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली। जैसे ही माइक्रोसाफ्ट कंपनी के संस्थापक गेट्स योजना भवन के गेट से अंदर जाने लगे, उनके निजी सुरक्षाकर्मियों ने एक फोटोग्राफर को धक्का दे दिया। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया के साथ मुलाकात के बाद गेट्स जब वापस लौटे तो फिर मीडिया ने उनसे बातचीत करनी चाही, लेकिन उनके निजी गार्डो ने पत्रकारों को पीछे धकेल दिया।

इससे नाराज मीडियाकर्मी भी गेट्स के सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए। बाद में मीडियाकर्मियों ने योजना भवन में प्रवेश पर पाबंदी को लेकर विरोध भी जताया। वहां चुस्त-सुरक्षा व्यवस्था का आलम यह था कि आयोग के प्रवक्ता एनएन कौल को भी दस मिनट तक लॉबी में इंतजार करना पड़ा। योजना भवन की सुरक्षा का जिम्मा संभाले सीआइएसएफ के कमांडिंग अफसर भवन गजेंदर सिंह ने सफाई दी कि ऊपर से मिले आदेशों के मुताबिक मीडिया को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। हालांकि, वह इसका कोई लिखित प्रमाण पेश नहीं कर सके। (जागरण)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...