: स्थानीय छात्रों ने पीट-पीटकर मार डाला, रात भर होटलके बाहर पडी रही लाश : सिक्किम-मनीपाल यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग का छात्र था बीस वर्षीय रक्षित : मामले में पांच गिरफ्तार, मीणा और उनकी पत्नी की हालत खराब : पटना के पूर्व एसएसपी और वर्तमान में पूर्णियां के डीआईजी बच्चू सिंह मीणा के बीस वर्षीय इकलौते बेटे रक्षित सिंह मीणा की सिक्किम के गैंगटोक में स्थानीय छात्रों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीस वर्षीय रक्षित सिक्किम-मनीपाल यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग का छात्र था।
सूत्रों के अनुसार रक्षित बीते 18 मई की रात अपने कुछ दोस्तों के साथ गैंगटोक में स्थित लाइव एंड लाऊड नाइट क्लब में गया था जहां डांस के दौरान उसके दोस्तों की झडप कुछ स्थानीय छात्रों से हो गई। उस समय तो किसी तरह मामले को शांत कर लिया गया पर जैसे ही रक्षित के दोस्तो की संख्या कम हुई नाईट क्लब में मौजूद स्थानीय छात्र रक्षित और उसके मित्रों पर टूट पडे। विरोधियों को भारी पडता देख रक्षित के मित्र उसे अकेला छोड भाग चले। इसके बाइ स्थानीय छात्र जो वहां के परंपरागत हथियार खुखरी से लैस थे ने आधी रात के बाद रक्षिात की जमकर पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई।
सुबह तक रक्षित की लाश नाइट क्लब के बाहर ही पड़ी रही। सुबह जब मामले की जानकारी पुलिस को हुई तब पुलिस सक्रिय हुई। गौरतलब है कि पटना के पूर्व एसएसपी व डीआईजी विनीत विनायक अभी सिक्किम में ही आईजी पद पर तैनात हैं और वह बच्चू सिंह मीणा के बैचमेट भी हैं। मई माह में ही बीएस मीणा अपने बेटे से मिलने सिक्किम गए थे जहां की तस्वीर उन्होंने फेसबुक पर डाल अपने मित्रों के आईक्यू की परीक्षा लेते हुए यह पूछा था कि बताएं कि मई के मौसम में यह बर्फानी जगह कहां की है।
सूत्रों के अनुसार इस मामले में सिक्किम पुलिस ने अबतक पांच स्थानीय छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगटोक के एसपी मनोज तिवारी खुद इस मामले पर गंभीरता बरत रहे हैं और रविवार की देर रात तक छापेमारी का क्रम जारी था। मामले की सूचना मिलते ही रक्षित के पिता बीएस मीणा बदहवाश हालत में ही सिक्किम के लिए रवाना हो गए जबकि उनकी पत्नी की हालत खराब बतायी जा रही है।
पटना से वरिष्ठ पत्रकार विनायक विजेता की रिपोर्ट.






