Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

बिहार के वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत ‘हिंदुस्तान’ से रिटायर, मनाया जश्न

बिहार की जनपक्षीय पत्रकारिता को एक विशेष आयाम देने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत ने दैनिक हिंदुस्तान के विशेष संवाददाता के पद से सेवानिवृति के बाद पत्रकारों के पटना में साथ बैठकर जश्न मनाया। यह जश्न सेवानिवृति के लिए कम, पत्रकारिता को और मजबूत बनाने की शुरुआत के लिए अधिक थी। जैसा कि जश्न के दौरान श्रीकांत ने कहा अब स्वतंत्र रूप से लेखन कार्य जारी रखने की बारी है। किसानों और सामाजिक परिवर्तन के लिए कलम उठाने वाले श्रीकांत कहते हैं कि पत्रकार कभी सेवानिवृत नहीं होता और जहां तक मेरे लेखन का सवाल है, वो बाजारवाद के खिलाफ है। साथ ही त्रिवेणी संघ पर काम चल रहा है और सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई जारी रखनी है।

बिहार की जनपक्षीय पत्रकारिता को एक विशेष आयाम देने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत ने दैनिक हिंदुस्तान के विशेष संवाददाता के पद से सेवानिवृति के बाद पत्रकारों के पटना में साथ बैठकर जश्न मनाया। यह जश्न सेवानिवृति के लिए कम, पत्रकारिता को और मजबूत बनाने की शुरुआत के लिए अधिक थी। जैसा कि जश्न के दौरान श्रीकांत ने कहा अब स्वतंत्र रूप से लेखन कार्य जारी रखने की बारी है। किसानों और सामाजिक परिवर्तन के लिए कलम उठाने वाले श्रीकांत कहते हैं कि पत्रकार कभी सेवानिवृत नहीं होता और जहां तक मेरे लेखन का सवाल है, वो बाजारवाद के खिलाफ है। साथ ही त्रिवेणी संघ पर काम चल रहा है और सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई जारी रखनी है।

नई पारी की शुरुआत के इस जष्न में बिहार के चर्चित पत्रकार-साहित्यकार शामिल हुए। इनमें सुरेन्द्र किशोर, नवेन्दु, डी.एन.गौतम, शेखर, ऋषिकेष सुलभ कन्हैया भेलारी, अरुण अशेष, शशि, कमलांकात, इर्शादुल हक, अजय कुमार, संजय कुमार, श्रीकांत प्रत्युष, मनीष, अनीश अंकुर  सहित अन्य शामिल थे। श्रीकांत ने कहा कि हिन्दुस्तान में काम करते हुए कई उतार चढ़ाव देखा, पर उनकी बेबाक रिपोर्टें छपती ही रहीं। उनकी रिपोर्ट और पुस्तकों में सामाजिक सरोकार के मुद्दे हमेशा देखने को मिले। उनकी पुस्तकें,बिहार में चुनाव-जाति,बूथ लूट और हिंसा, बिहार में दलित आंदोलन, 1857 बिहार-झारखंड में महायुद्ध , सामाजिक परिवर्तन के आयाम आदि काफी चर्चित रही हैं।

वे कहते हैं,1983 से पहले जुल्म सितम के खिलाफ पत्रकारिता का एक अलग दौर था। 1983 से 1992-93 तक किसान आंदोलन का समय था। इधर अखबारों में सामंती घराने के लोग काबिज थे। उस दौर के जमीन से जुड़े पत्रकारों ने उनका काउंटर किया और गरीब-पीड़ितों की आवाज को बुलंद किया। 85 के बाद बिहार की पत्रकारिता में जबरदस्त बदलाव आया। गरीब गुरबों के हक के लिए पत्रकारों की एक फौज खड़ी हुई, हालांकि धीर-धीरे अखबार बाजारवाद की गिरफ्त में फंसता गया। लेकिन पत्रकारों की इस फौज ने जमकर उसका मुकाबला किया।

श्रीकांत केवल अपनी पत्रकारिता के लिए ही नहीं बल्कि साहित्य लेखन के लिए भी जाने जाते हैं। भोजपुर की चर्चित नाट्य संस्था युवानीति के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। नाटककार राजेश कुमार और सिरिल मैथ्यू के निर्देशन में कई जनवादी नाटकों में अभिनय तो किया ही, इनकी कहानियाँ “मै बिहार हूँ” और “कुत्ते” का नाटकीय मंचन काफी चर्चित रहा है। “कुत्ते” का रूसी भाषा में अनुवाद भी हुआ। पत्रकारिता के पहल श्रीकांत लेखन से जुड़े थे। कमलेश्वर, मिथिलेश्वर सहित अन्य चर्चित कथाकारों के सानिध्य में भी वे रहे और कई कहानियां भी लिखीं, जो सारिका सहित अन्य पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई। श्रीकांत का कहानी संग्रह ‘टुकड़ों में बंटी जिंदगी’ चर्चित रही। लेखन के बाद पत्रकारिता का दौर शुरू हुआ। शोषण उत्पीड़न के खिलाफ 1981 में ‘‘समकालीन जनमत’’ से जुड़ कर, नवेन्दु के साथ खोजपरक रिपोर्ट लिखना शुरू किया। बिहार की पत्रकारिता में उनकी रिपोर्टों ने सत्ता को घेरे में लेना शुरू किया। देखते ही देखते नवेन्दु-श्रीकांत की जोड़ी ने भारतीय मीडिया में पहचान बना ली। उस दौर की चर्चित पत्रिकाओं रविवार, दिनमान सहित अन्य पत्रिकाओं में भी उनकी रिपोर्टें छपने लगी। बाद में वे पटना से प्रकाशित होने वाले पाटलिपुत्र टाइम्स से जुड़े। बिहार का ‘‘जनसत्ता’’ के रूप में चर्चित इस अखबार में उनकी कई रिपोर्टाें ने खलबली मचाई।

4 अगस्त 1986 जबसे हिंदुस्तान के पटना संस्करण का प्रकाशन शुरू हुआ, तब से श्रीकांत इस पत्र से जुड़े रहे थे। बिरला फाउंडेशन से फेलोशिप पाने वाले वे पटना हिंदुस्तान के अब तक के एकलौते पत्रकार हैं। पत्रकारिता में उनकी उपलब्धि के लिए श्रीकांत को बिहार राजभाषा परिषद, बिहार सरकार से राजेन्द्र माथुर पुरस्कार भी मिल चुका है।

पटना से लीना की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...