Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बिहार के सरकारी बसों में दो सीटें पत्रकारों के लिए आरक्षित होगी

बिहार के पत्रकारों के लिए खुशखबरी है कि अब सरकार उनके ऊपर मेहरबान है। सरकार ने कहा है कि पत्रकार कल्याण कोष से मिलने वाली राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री वृषिण पटेल ने विधान परिषद में बताया कि सरकारी बसों में दो सीट पत्रकारों के लिए आरक्षित रहेगी। सबसे मजेदार है कि अब तक पत्रकारों के कल्याण की घोषित योजनाएं विफल ही साबित हुई हैं। नीतीश कुमार की पिछली सरकार में पत्रकारों के लिए आवास देने आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक झोपड़ी भी नहीं मिली।

बिहार के पत्रकारों के लिए खुशखबरी है कि अब सरकार उनके ऊपर मेहरबान है। सरकार ने कहा है कि पत्रकार कल्याण कोष से मिलने वाली राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री वृषिण पटेल ने विधान परिषद में बताया कि सरकारी बसों में दो सीट पत्रकारों के लिए आरक्षित रहेगी। सबसे मजेदार है कि अब तक पत्रकारों के कल्याण की घोषित योजनाएं विफल ही साबित हुई हैं। नीतीश कुमार की पिछली सरकार में पत्रकारों के लिए आवास देने आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक झोपड़ी भी नहीं मिली।

बिहार में पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब गठित करने की घोषणा भी हुई थी। लेकिन क्लब की बैठकों में अप्रिय वारदातों की खबर आयी और उसके बाद क्लब फिर किस हालत में है, उसका अभी तक कोई अता-पता नहीं है। इस बार आईपीआरडी मंत्री ने कल्याण कोष की राशि बढ़ाने की घोषणा की है। लेकिन यह किन पत्रकारों को मिलेगी, उस संबंध में उन्होंने कुछ नहीं कहा। बिहार में कम से कम तीन श्रेणी के पत्रकार है। पहली श्रेणी अधिमान्य पत्रकारों की है, जिसको सरकारी रिकार्ड में पत्रकार माना गया है। उन्हें ही सरकार से मिलने वाला कूपन नसीब होता है।

दूसरी श्रेणी उन पत्रकारों की है, जिन्हें मीडिया संस्थानों ने परिचय पत्र इशू किया है, लेकिन वे अधिमान्य नहीं है। बोलचाल की भाषा में कई बार यह कार्ड उन्हें पुलिस और अपराधियों के आतंक से बचाता है। कुछ संस्थानों में यह कार्ड पंचिंग मशीन में आरती दिखाने (हाजिरी बनाने) के काम आता है। इस कार्ड के आधार पर सुविधा के नाम पर सिर्फ रेलवे के लिए पत्रकार काउंटर से टिकट कटाने में सुविधा होती है।

तीसरी श्रेणी के वे पत्रकार हैं, जिन्हें आप मीडिया संस्थानों के लिए मीडिया का बंधुआ मजदूर कह सकते हैं। उनके पास न संस्थान का परिचय पत्र होता है और न अखबार के संपादक उन्हें अपना पत्रकार मानते हैं। उन्हें आप वसूली एजेंट कह सकते हैं। वह मौका विशेष के लिए शुभकामना और बधाई सन्देश  के नाम पर स्थानीय नेता और अधिकारियों से विज्ञापन के नाम पर वसूली करते हैं और उससे मिलने वाली कमीशन को ही अपना मेहनताना मानते हैं। ऐसे पत्रकार मीडिया संस्थानों के मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर पर काम करते हैं। अब सरकार को यह भी बताना चाहिए कि आखिर वह किस श्रेणी के पत्रकारों के कल्याण की बात कर रही है।

बीरेंद्र कुमार यादव

[email protected]

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...