सुपौल : बिहार के सुपौल जिले में पुलिस ने आज एक निजी चैनल के पत्रकार का शव बरामद किया. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर पिपरा थाना क्षेत्र के अमदा गांव के निकट पिपरा मधेपुरा मार्ग पर पत्रकार राम विलास ठाकुर का शव बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार श्री ठाकुर जब कल देर रात अपने घर लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन से कुचलकर उनकी मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
दूसरी ओर पत्रकार के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच कराये जाने की मांग को लेकर एक लिखित सूचना थाने में दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.






