Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

बिहार में दैनिक भास्कर के राजनीतिक संपादक को विधानसभा के सचिव ने बतायी औकात

लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत पत्रकारों का काम केवल सूचना ग्रहण करना और उन्हें जन सामान्य के बीच सुलभ कराना होता है। परंतु कुछ पत्रकार अपवाद सरीखे होते हैं। ऐसे ही एक पत्रकार अरूण पांडे हैं जो पटना में दैनिक भास्कर के राजनीतिक संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता को किनारे रख विधायी प्रक्रिया में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप कर रहे थे। लेकिन बिहार विधानसभा के सचिव ने उन्हें उनकी औकात बताते हुए कहा कि पांडे जी आज तो प्रेस से हैं न आप मत बोलिए।

दरअसल हुआ यह कि मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अपने दल के विधायकों के साथ पैदल मार्च कर विधानसभा पहुंचे थे। विधानसभा के अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी पहले ही मैदान खाली कर गये थे। इसलिए राजद सुप्रीमो को सचिव के कक्ष में जमना पड़ा। इसी क्रम में राजद सुप्रीमो सचिव को अपनी भाषा में दल बदल कानून और विधायकों के सशरीर उपस्थित होने का महत्व बता रहे थे। इस बीच उनके निर्देश पर वे नौ विधायक जिनके दल छोड़ने की बात कही गयी थी, ने हस्तलिखित आवेदन राजद के पक्ष में विधानसभा के सचिव को दिया। विधायकों ने पावती की मांग की। इस पर सचिव ने कुछ आनाकानी करने का प्रयास किया। इसी मुद्दे पर अरूण पांडे टपक पड़े। कहने लगे कि आवेदन की पावती जरूर मिलनी चाहिए। इस पर विधानसभा के सचिव ने उन्हें गौर से देखा और पूछा – पांडे जी, आप तो प्रेस से ही हैं न? सवाल सुनकर पांडे जी बंगले झांकने लगे और चुपचाप बैठ गये।

पटना से 'अपना बिहार डाट ओआरजी' के संपादक नवल कुमार की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...