Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

बिहार में पति के सामने महिला से गैंगरेप, गुप्‍तांग में पत्‍थर डाला, मौत

मुजफ्फरपुर/सहरसा। बिहार में कानून व्यवस्था में सुधार के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तमाम दावे बेमानी साबित हो रहे हैं। खासकर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध के मामले में। पिछले साल 16 दिसंबर को दिल्ली में चलती बस में हुए गैंग रेप की तरह एक अमानवीय घटना बिहार में भी सामने आई है। मुजफ्फरपुर जिले की इस घटना में दरिंदों ने पहले पति के सामने ही महिला के साथ गैंग रेप किया, फिर इतनी यातना दी कि उसकी मौत हो गई। सहरसा जिले में भी एक नर्स के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई है। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

मुजफ्फरपुर/सहरसा। बिहार में कानून व्यवस्था में सुधार के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तमाम दावे बेमानी साबित हो रहे हैं। खासकर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध के मामले में। पिछले साल 16 दिसंबर को दिल्ली में चलती बस में हुए गैंग रेप की तरह एक अमानवीय घटना बिहार में भी सामने आई है। मुजफ्फरपुर जिले की इस घटना में दरिंदों ने पहले पति के सामने ही महिला के साथ गैंग रेप किया, फिर इतनी यातना दी कि उसकी मौत हो गई। सहरसा जिले में भी एक नर्स के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई है। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

दरिंदों की इस हैवानियत के बारे में जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। मुजफ्फरपुर जिले के मंडई खुर्द की एक महिला बुधवार को अपने पति के साथ पास ही के सकरा फरीदपुर गांव से लौट रही थी। रास्ते में कुछ दरिंदों ने उसे पकड़ लिया। दरिंदों ने पहले उसके पति को बांध दिया। पति से सामने ही महिला के साथ गैंग रेप किया। महिला ने विरोध करने की कोशिश की तो उसके पूरे शरीर को दांत से काटा।

इसके बाद दरिंदों ने हैवानियत की सारी सीमाएं लांघ दीं। उन्होंने महिला के गुप्तांग में कपड़े के साथ पत्थर और मिट्टी भर दिए और उसे तड़पता छोड़कर भाग गए। बाद में आसपास के ग्रामीणों को जानकारी मिली तो वह महिला को सकरा रेफरल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे समस्तीपुर अस्पताल ले जाने को कहा। परिवारवाले इलाज के लिए विक्टिम को समस्तीपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

हताश परिवारवाले शव लेकर लौटे और उसे दफना दिया। इस बीच महिला की ननद ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया। अभी तक इस मामले में कोई पहल नहीं हुई है। गौरतलब है कि पिछले साल 16 दिसंबर को दिल्ली के वसंत विहार इलाके में हुए गैंग रेप के बाद दरिंदों ने मेडिकल की स्टूडेंट के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी थी जिसके बाद उस लड़की की इलाज के दौरान सिंगापुर में मौत हो गई थी। इस गैंग रेप ने पूरे देश को आंदोलित कर दिया था।

सहरसा में नर्स के साथ गैंग रेप : सहरसा जिले में नगर थाना इलाके के हटियागाछी मुहल्ले में एक प्राइवेट नर्सिंग होम की नर्स को सुनसान स्थान पर ले जाकर 3 लोगों ने गैंग रेप किया। एसपी अजीत कुमार सत्यार्थी ने बताया कि तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रेपिस्टों की पहचान हटियागाछी निवासी मो. लाल बाबू, मो. मोजिम और मो. सजिम के रूप में की गई है। (एनबीटी)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...