नई दिल्ली : टेलीविजन संपादकों की शीर्ष संस्था ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन ने गुवाहाटी छेड़खानी मामले की जांच करेगी. इसके लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई है. यह फैक्ट फाइंडिग टीम गुवाहाटी जाएगी और छेड़खानी मामले में टेलीविजन कवरेज और मीडियाकर्मी या मीडियाकर्मियों की भूमिका की जांच करेगी. तीन सदस्यीय टीम में बीईए के जनरल सेक्रेट्री एनके सिंह के अलावा वरिष्ठ टीवी पत्रकार दिबांग और आशुतोष शामिल हैं.
ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन के मुताबिक जांच का विषय छेड़छाड़ के मामले में मीडियाकर्मी की भूमिका होगी, साथ ही यह भी जांचा जाएगा कि क्या मीडिया के व्यापक आचरण के लिए किसी और कदम की जरूरत तो नहीं है. उल्लेखनीय है कि लड़की से छेड़छाड़ मामले में न्यूज लाइव के पत्रकार की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं. इसके बाद पत्रकार गौरव तथा संपादक अतनु भुइयां ने चैनल से इस्तीफा दे दिया है.





