Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बीएल जाजू ने कहा पत्रकार खुशवंत सिंह के खिलाफ दर्ज हो मामला

भीलवाड़ा के पर्यावरणविद् बीएल जाजू ने मांग की है कि जाने माने वरिष्‍ठ पत्रकार खुशवंत सिंह के खिलाफ वाइल्‍ड लाइफ प्रोटेक्‍शन एक्‍ट के तहत प्रतिबंधित हिरण शिकार करने तथा उसका मीट खाने का मुकदमा दर्ज किया जाए. गौरतलब है कि खुशवंत ने हाल ही में दैनिक भास्‍कर में प्रकाशित अपने एक लेख में स्‍वीकार किया है कि उन्‍होंने भोपाल में उन्‍हों ने हिरण का मांस खाया था, जिसका शिकार उनके दोस्‍त ने किया था.

भीलवाड़ा के पर्यावरणविद् बीएल जाजू ने मांग की है कि जाने माने वरिष्‍ठ पत्रकार खुशवंत सिंह के खिलाफ वाइल्‍ड लाइफ प्रोटेक्‍शन एक्‍ट के तहत प्रतिबंधित हिरण शिकार करने तथा उसका मीट खाने का मुकदमा दर्ज किया जाए. गौरतलब है कि खुशवंत ने हाल ही में दैनिक भास्‍कर में प्रकाशित अपने एक लेख में स्‍वीकार किया है कि उन्‍होंने भोपाल में उन्‍हों ने हिरण का मांस खाया था, जिसका शिकार उनके दोस्‍त ने किया था.

पीपुल्‍स फार एनीमल्‍स के एमपी हेड जाजू ने मांग की है कि इस स्‍वीकारोक्ति के आधार पर उनके खिलाफ  वाइल्‍ड लाइफ प्रोटेक्‍शन एक्‍ट 1972 की धारा 9/51 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए. नीचे खुशवंत सिंह द्वारा लिखा गया लेख.


जिंदादिली से दी उम्र को मात

खुशवंत सिंह

कोलकाता से छपने वाले अखबार 'द टेलीग्राफ' की स्मिता वर्मा ने एक बेहतरीन प्रोजेक्ट के लिए मुझे याद किया। वे नब्बे से निन्यानवे वर्ष तक के उन लोगों के लिए एक श्रृंखला लिखना चाहती थीं, जो आज भी न केवल सक्रिय हैं, बल्कि समाज में एक प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। उनकी फेहरिस्त में सबसे ऊपर जोहरा सहगल का नाम था, जो इसी माह अपनी सौवीं वर्षगांठ मनाएंगी। अन्य महत्वपूर्ण नामों में इब्राहीम अलकाजी, रवि शंकर, सैयद हैदर रजा, केजी सुब्रमण्यन शामिल हैं। जाहिर है, इस खाकसार का नाम भी इस फेहरिस्त में शुमार किया गया है।

जोहरा अद्भुत महिला हैं। उनके पास उर्दू शायरी का नायाब संग्रह है और उन्हें कई रचनाएं तो आज भी याद हैं। एक बार मैंने उनसे पूछा था कि उन्हें इस उम्र में भी इतनी सारी चीजें कैसे याद रह जाती हैं। उन्होंने जवाब दिया कि बचपन से उनकी सुबह जल्दी उठने की आदत रही है। वे सुबह की पहली किरण फूटने से पहले उठ जातीं, घर की छत पर जातीं और गोल-गोल घेरे में घूमते हुए उर्दू की नज्में दोहराती रहतीं। इस तरह उन्हें सैकड़ों नज्में जुबानी याद हो गईं। जोहरा की बहन उजरा बंटवारे के बाद पाकिस्तान चली गई थीं। 40 साल तक दोनों बहनों की मुलाकात नहीं हुई। आखिरकार 1980 के दशक में वे मिलीं। ला मेरिडियन होटल की संचालक हरजीत कौर चरनजीत सिंह ने 'एक थी नानी' नामक एक नाटक में इन दोनों बहनों को एक मंच पर लाने के लिए अथक प्रयास किया था।

दोनों बहनों के जीवन से प्रेरित यह नाटक दर्शकों में बेहद लोकप्रिय रहा है। पता नहीं, इस नाटक पर कोई फिल्म बनी है या नहीं। यदि अभी तक ऐसा नहीं हुआ है तो जल्द ही इस पर फिल्म बनाई जानी चाहिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए। अक्सर मैं यह भी सोचता हूं कि नाटकों के लंबे-लंबे संवाद याद करने वाले अभिनेता और अभिनेत्रियां आखिर किस जुगत से ऐसा कर पाते होंगे। यूं तो मिर्जा गालिब के अनेक शेर मुझे भी जुबानी याद हैं। एक समूह तो योजना बना रहा है कि मैं गालिब की गजलों का पाठ करूं और उसकी रिकॉर्डिग की जाए। योजना यह है कि मेरे द्वारा गजलों का पाठ करने के बाद हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका जिला खान अपनी मधुर आवाज में गालिब की कुछ गजलों का गायन भी करेंगी।

x x x x x x

एक अदद ख्वाहिश : हमारी कई ख्वाहिशें ऐसी होती हैं, जो ताउम्र पूरी नहीं हो पातीं। मेरी भी ऐसी ही कुछ ख्वाहिशें हैं। इन्हीं में से एक है जंगल में किसी चीते को देखना। मैं कभी कार्बेट पार्क नहीं जा सका। कहा जाता है कि कार्बेट में चीते को सड़क पार करते शर्तिया देखा जा सकता है। अनेक लोग हाथी की पीठ पर बांधे गए किसी हौदे में बैठकर यह नजारा देखते हैं। मैं कार्बेट तो नहीं जा सका, लेकिन मैंने तेजपुर की डॉ. लक्ष्मी गोस्वामी के मेहमान के रूप में काजीरंगा में जरूर एक दिन बिताया है। हम दोनों हाथी की पीठ पर कसे एक हौदे में जा बैठे थे। हाथी की पीठ घोड़े की पीठ से दोगुनी चौड़ी होती है। कुछ देर तक हाथी की सवारी करने के बाद मेरा बुरा हाल हो गया था। हमने अपनी सैर के दौरान गैंडे, जंगली भालू और कई तरह के हिरण देखे, लेकिन चीता तो हमें खैर तब भी नजर नहीं आया।

जब मैं भोपाल में रहता था, तब मुझे इस बात का यकीन था कि मैं चीते को कभी न कभी जरूर देखूंगा। सांची के पास एक छोटी-सी झील थी और माना जाता था कि वहां चीते पानी पीने आते हैं। वहां काफी तादाद में हिरण थे। इस तरह वहां चीतों की भूख और प्यास दोनों को मिटाने का इंतजाम हो जाता था। मैंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर झील के पास एक दरख्त पर मचान बंधवाया और चीते को देखने की आस में हम लोग वहीं बैठ गए। चांदनी रात थी। हिरण वहां आकर प्यास बुझाते रहे, लेकिन पूरी रात कोई चीता नजर न आया। झल्लाहट में हमारे एक साथी ने एक हिरण मार गिराया। अगले दिन हमने लंच और डिनर में हिरण का गोश्त खाया, अलबत्ता उसका स्वाद मुझे बहुत पसंद नहीं आया।

मेरे एक रिश्तेदार हैं वाल्मीक थापर, जो रणथंभौर के पास एक होटल संचालित करते हैं। वह पर्यटकों में बहुत लोकप्रिय होटल है। वाल्मीक कहते हैं कि आस-पड़ोस के जंगलों में रहने वाले चीतों से उनकी दोस्ती-यारी है। चीते को देखने की चाहत में कई लोग उनके होटल में ठहरते हैं और मुझे बताया गया है कि उनमें से कभी कोई निराश होकर नहीं लौटा। लेकिन अब मैं बहुत बूढ़ा हो चुका हूं और लगता नहीं कि इस जन्म में जंगल में चीता देखने की मेरी ख्वाहिश कभी पूरी हो सकेगी। मुझे टीवी पर चीतों को देखकर या उनके बारे में पढ़कर ही काम चलाना होगा। चीतों के बारे में मेरी सबसे प्रिय कविता अंग्रेज कवि विलियम ब्लैक (1757-1827) की 'टाइगर टाइगर बर्निग ब्राइट' है। पंजाब यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन पाठच्यक्रम में ब्लैक की यह कविता शामिल की गई थी। शायद, देश के अन्य विश्वविद्यालयों के पाठच्यक्रमों में भी इसे जगह मिली हो। लेकिन मुझे नहीं लगता कि विलियम ब्लैक ने भी अपने जीवन में कभी जंगल में चीते को साक्षात देखा होगा।   

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...