Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बीएसपी सांसद धनंजय सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाहुबली सांसद धनंजय सिंह को हत्या के एक पुराने मामले में रविवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। जौनपुर सीट से बसपा के सांसद धनंजय सिंह को लखनऊ स्थित आवास से आज शाम को गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी हत्या के एक मामले में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाहुबली सांसद धनंजय सिंह को हत्या के एक पुराने मामले में रविवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। जौनपुर सीट से बसपा के सांसद धनंजय सिंह को लखनऊ स्थित आवास से आज शाम को गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी हत्या के एक मामले में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

धनंजय पिछले कुछ समय से बसपा से बगावती तेवर दिखा रहे हैं। पिछले दिनों बसपा ने पार्टी विरोध गतिविधियों के आरोप में धनंजय को निलम्बित कर दिया था, लेकिन कुछ समय बाद उनका निलम्बन वापस ले लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद धनंजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार साजिश के तहत उन्हें फंसा रही है। उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करवाकर उन्हें गिरफ्तार करवाया गया है। ऐसा करके प्रदेश सरकार अपने अधिकारों का दुरूपयोग कर रही है।

गौरतलब है कि धंनजय सिंह पार्टी से अनुमति लिए बिना हाल ही में 'नोट के बदले वोट' मामले के अभियुक्त अमर सिंह से जेल में मिले थे और उनके पक्ष में बयान दिया था। बसपा ने कहा था कि धनंजय सिंह ने क्षेत्रीय विकास निधि का दुरूपयोग किया है, धनंजय सिंह ने अवांछनीय और अराजक तत्वों को बीएसपी से जोड़ने का काम किया और वह क्षेत्र की जनता को प्रताड़ित करते हैं।

लखनऊ के पुलिस उप-महानिरीक्षक डी.के.ठाकुर ने बताया कि जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र में धनंजय के खिलाफ हत्या का एक मुकदमा दर्ज था, उसी मामले में आज उनकी गिरफ्तारी की गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...