Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

बीकानेर में कांग्रेस के दो नेताओं की अखबारी टक्कर!

अभी 18 जून को ही बड़े धूम -धड़ाके के साथ एक दैनिक की शुरुआत हुई. 'नेशनल राजस्थान' नाम से शुरू हुआ यह अखबार राजस्थान के नामी गिरामी अखबार 'राजस्थान पत्रिका' से निकले या निकाले गए कुछ पत्रकारों की एक टीम द्वारा सम्पादित किया जा रहा है. हालांकि जाहिरा तौर पर तो इस अखबार का प्रकाशन श्रीराम कृपा पब्लिशर्स कंपनी कर रही है पर बताया जाता है कि कांग्रेस के एक बड़े नेता जो प्रदेश में लम्बे समय तक मंत्री, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जैसे अहम् और दमदार पदों पर रह चुके हैं उनके परिवार की वित्तीय मदद से ही शुरू किया गया है.

अपने राजनैतिक जनाधार के अस्त होते सूर्य को फिर से ताप और ऊर्जा देने की नीयत से शुरू किये गए 'नेशनल राजस्थान' ने अभी अपने प्रकाशन को दो महीने भी पूरे नहीं किये हैं कि कांग्रेस के इसी नेता के अपनी ही पार्टी में ज़बरदस्त दुश्मन कहे जाने वाले एक 'डाकसाब' जो पिछले विधान सभा में चुनाव मैदान में उतरने के बाद अपनी करारी हार से तिलमिलाए हुए हैं और हार का जिम्मा उन पूर्व मंत्री जी पर उड़ेलने में  कभी भी कोई मौका नहीं चूकते अब एक अखबार शुरू करने जा रहे हैं. सुना जा रहा है कि बीकानेर के ही एक ऐसे अखबार को खरीद कर अपने तरीके से शुरू करने का 'डाकसाब' सौदा भी कर चुके हैं जो फिलहाल नाम मात्र की प्रसार संख्या के बल पर रेंग रहा है. आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले 'डाकसाब' का अखबार पूर्व मंत्री जी के परिवार की उन उम्मीदों पर पानी फेरता हुआ नज़र आ रहा है जिसकी ताकत के बल वे मीडिया में अपनी खोई हुई ताकत को फिर से पाने की आस लगाये हुए बैठे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...