बीबीसी की अगली बॉस कोई महिला हो सकती है। जी हां, बीबीसी ने हाई प्रोफाइल महानिदेशक के पद के लिए किसी महिला को नियुक्त करने का मन बनाया है। बीबीसी ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन सर माइकल लियोंस ने इस बात का खुलासा किया है। बीबीसी के वर्तमान डाइरेक्टर जनरल मार्क थॉम्पसन ओलम्पिक खेलों के बाद रिटायर हो जाएंगे। वे पिछले आठ सालों से इस पर पर कार्यरत हैं। उनके रिटायरमेंट को देखते हुए नए डाइरेक्टर जनरल की तलाश शुरू कर दी गई है।
संकेत मिले हैं कि इस पर अगली नियुक्ति किसी महिला पत्रकार की ही होगी। फिलहाल इस पद के लिए बीबीसी न्यूज ग्रुप की दो महिलाएं दौड़ में शामिल दिख रही हैं। पूर्व ट्रस्टी लियोंस ने कहा है कि अगर बीबीसी में डाइरेक्टर जनरल का पद अगर कोई महिला संभालती है तो यह एक बढि़या पहल होगी। इससे बीबीसी से महिलाओं को भी जोड़ने में मदद मिलेगी। सूत्रों का कहना है कि इस पद के लिए बीबीसी न्यूज ग्रुप की डायरेक्टर हेलेन बॉडेन इस पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं।
कहा जा रहा है कि हेलन को बीबीसी का नया डाइरेक्टर जनरल बनाया जा सकता है। ग्रुप के कर्मचारी हेलन को काफी पंसद करते हैं। उनके काम तथा व्यवहार की भी सराहना होती है। हेलेन पिछले दो दशक से बीबीसी को अपनी सेवाएं दे रही हैं।





