लंदन: बीबीसी के विवादास्पद कार्यक्रम टॉप गियर के निर्माताओं ने खुद का बचाव करते हुए कहा है कि उन्होंने भारत का अपमान नहीं किया। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने शिकायत की थी कि दिसंबर में भारत पर फोकस जो टॉप गियर का एपिसोड प्रसारित किया गया वह अपमानजनक था। भारतीय उच्चयोग ने छह जनवरी को कार्यक्रम के निर्माता और बीबीसी महानिदेशक को लिखी चिट्ठी लिखकर अपनी नाराजगी जताई थी।
भारतीय मूल के कई लोगों ने भी बीबीसी को अलग से शिकायतें भेजी थीं। उनका कहना था कि इस शो को एंकर करने वालों ने भारतीय संस्कृति और यहां के लोगों का मजाक उड़ाया। मंगलवार को जारी बयान में 'टॉप गियर' ने कहा कि भारत के बारे में टॉप गियर का अनुभव मिला-जुला है लेकिन प्रस्तोताओं ने भारतीयों या उनकी संस्कृति का अपमान नहीं किया। हमारी फिल्म में भारत की खूबसूरती, समृद्धि, गरीबी और उसकी विशिष्टताएं दिखाई गई हैं लेकिन इसे दिखाने और देश का अपमान करने में बहुत अंतर है।






