भास्कर डॉट कॉम से खबर है कि दिलनवाज पाशा ने इस्तीफा दे दिया है. वे भास्कर डॉट कॉम में करेस्पांडेंट के पद पर कार्यरत थे तथा सीधे संपादक को रिपोर्ट करते थे. दिलनवाज जल्द ही बीबीसी से जुड़ने वाले हैं. सूत्रों का कहना है कि वे 1 जून को बीबीसी में मल्टी मीडिया प्रोड्यूसर के पद पर ज्वाइन कर लेंगे. उन को बीबीसी से एक साल का कांट्रैक्ट मिला है. दिलनवाज की गिनती तेज तर्रार पत्रकारों में की जाती है. वे सोशल मीडिया में भी काफी सक्रिय रहते हैं.





