नवभारत टाइम्स की मदर कंपनी बीसीसीएल ने अरुणाभ दास को कंपनी का अध्यक्ष बनाने के बाद उच्च स्तर पर चार और वरिष्ठों को प्रमोट किया है. इन सभी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. कंपनी ने राहुल कंसल को प्रमोट करके ब्रांड्स फंक्शन का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है. वे टाइम्स आफ इंडिया का ब्रांड देखने के साथ बीसीसीएल के मेट्रो से बाहर के शहरों में विस्तार की स्ट्रेटजी भी देखेंगे तथा भाषा पोर्टफोलियों को मैनेज करेंगे.
संजीव वोहरा को आडियंस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. इनके पास मेट्रो से बाहर के शहरों में टाइम्स ऑफ इंडिया, इकोनॉमिक टाइम्स और दूसरे भाषाओं के ब्रांडों के पाठकों की संख्या में बढ़ोत्तरी करने की जिम्मेदारी होगी. मोहित जैन को भी आपूर्ति चेन का एक्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट बनाया गया है. मोहित कंपनी के सप्लाइ नेटवर्क की जिम्मेदारी संभालेंगे. वे बीसीसीएल के अगले चरण में ग्रोथ के लिए स्ट्रेटजी तैयार करेंगे. इसी क्रम में शिव कुमार सुंदरम को भी कंपनी ने प्रमोट करके ब्रांड कैपिटल का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है. वे कंपनी के लिए विज्ञापन पार्टनरशिप के नए संभावनाओं को तलाशेंगे.






