20 मार्च शाम पौने चार बजे नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में जाने-माने पत्रकार आलोक तोमर की तीसरी पुण्यतिथि पर जुटान होगी. मौका है एक विमर्श का. विषय है 'पत्रकारिता में मर्यादा'. कई वक्ता हैं. अशोक वाजपेयी, आनंद प्रधान, ओम थानवी, केसी त्यागी, दीपक चौरसिया, राजेश बादल, राजीव मिश्र, राहुल देव का नाम वक्ताओं की लिस्ट में है.
पत्रकारिता के राष्ट्रीय क्षितिज पर पिछले दशकों में जो नाम उभरे उनमें उज्जवल नक्षत्र थे आलोक तोमर. हिंदी समाचार संकलन की भाषा को उन्होंने एक अनोखे तेवर और लालित्य से परिपूर्ण किया. आलोक जी को गए तीन बरस पूरे हो रहे हैं. उनकी स्मृति में आयोजित विमर्श में शरीक होने के लिए आप सभी आमंत्रित हैं.
इस आयोजन के बारे में पत्रकार Abhishek Srivastava अपने फेसबुक वॉल पर लिखते हैं: ''20 तारीख को अपने गुरु आलोक तोमर की याद में एक कार्यक्रम हो रहा है। विषय है ''पत्रकारिता में मर्यादा''। मर्यादा पुरुषोत्तम वक्ताओं में एक दीपक चौरसिया भी हैं। हा हा हा ….। नरेंद्रभाई को अब इस सेकुलर राष्ट्र का प्रधानमंत्री बन ही जाना चाहिए!!''






