Rohini Gupte : मोदी की भक्ति और अंबानी की शक्ति अगर साथ हो तो इस वक्त मुल्क की जो फिजा है, किसी का भी दिमाग फिर सकता है। सैकड़ों पत्रकारों की जिंदगी तबाह कर देने वाले आइबीएन7 और सीएनएन-आईबीएन के एडिटर इन चीफ राजदीप सरदेसाई नाम के अफवाहबाज ने आज गुरुवार को अफवाह उड़ाई कि फिल्म अभिनेत्री नंदा के अलावा साठ के दशक की मेरी मीठी सहेली आशा पारिख का भी निधन हो गया है।

इसके बाद तो ट्विटर के जंगल में अफवाह आग की तरह फैली और देखते ही देखते ट्रेंड बन गई। पर जब मैंने आशा पारेख का ट्रेंड चेक किया तो पाया कि वहां पर राजदीप सरदेसाई को लोग अच्छे से सुना रहे हैं। हालांकि राजदीप ने इसकी माफी दो या तीन बार मांग भी ली है, पर ताकत के नशे में चूर अब फिल्मों के बाद क्रिकेट पर अपना ज्ञान (या अफवाह) बघारने लगे हैं। आप भी ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे आशा पारेख पर क्लिक करिए और देखिए कैसे लोग उन्हें सुना रहे हैं…
रोहिणी गुप्ते के फेसबुक वॉल से.






