Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

बुरा यह है कि आप हिन्दू होने के कारण गैर हिंदुओं को अपने से नीच गन्दा और अछूत मानते हो

Himanshu Kumar :  हिन्दू होना पाप नहीं है. ना राष्ट्रवादी होना बुरा है. बल्कि बुरा यह है कि आप हिन्दू होने के कारण गैर हिंदुओं को अपने से नीच गन्दा और अछूत मानते हो. इस तरह से असल में आप समाज के प्रति अपने कर्तव्य के पालन से चालाकी से बच जाते हो क्योंकि लोकतांत्रिक समाज का सदस्य होने के बाद तो आप और टट्टी साफ़ करने वाला अपढ़ आदमी, या गरीब फटे कपडे पहने मुसलमान सब बराबर इज्ज़त अधिकार वाले हो जाने चाहिये थे.

Himanshu Kumar :  हिन्दू होना पाप नहीं है. ना राष्ट्रवादी होना बुरा है. बल्कि बुरा यह है कि आप हिन्दू होने के कारण गैर हिंदुओं को अपने से नीच गन्दा और अछूत मानते हो. इस तरह से असल में आप समाज के प्रति अपने कर्तव्य के पालन से चालाकी से बच जाते हो क्योंकि लोकतांत्रिक समाज का सदस्य होने के बाद तो आप और टट्टी साफ़ करने वाला अपढ़ आदमी, या गरीब फटे कपडे पहने मुसलमान सब बराबर इज्ज़त अधिकार वाले हो जाने चाहिये थे.

लेकिन आपको सबके बराबर में खड़ी कर देने वाली आपकी इस नई लोकतांत्रिक बराबरी वाली हैसियत से बचने के लिये आप चालाकी से अपनी हिन्दू वाली पहचान को ढाल बना कर ओढ़ लेते हो. फिर आप कहने लगते हो कि अरे हम इन गद्दार मुसलमानों के बराबर कैसे हो सकते हैं? हम हिन्दू तो पैदाइशी देशभक्त हैं. या हम इन गंदे छोटी ज़ात वालों के बराबर कैसे हो सकते हैं? देखो हिन्दू होने के नाते तो मैं इतनी ऊंची जाति का हूं. और इस तरह मैं तो पैदाइशी महान और सम्मानित हूं.

इसलिये लोकतन्त्र में आपकी ये नागरिक होने की नई हैसियत के अलावा आपकी कोई भी अलग पहचान असल में लोकतन्त्र के विरुद्ध है. इसलिये आपकी इस परम्परागत पहचान को अब ये लोकतन्त्र रोज़ चुनौती दे रहा है. ये सारी बातें सभी उन विशेधिकार प्राप्त सम्प्रदायों के ऊपर लागू होती हैं जो अलग अलग जगहों पर अपनी संख्या के आधार पर विशेष स्तिथी में हैं जैसे कहीं पकिस्तान में मुसलमान, काफी जगह में सुन्नी, कई जगह कैथोलिक तो श्री लंका में सिंघली. लोकतन्त्र आपसे आपके परम्परागत विशेषाधिकार छीन लेगा, तैयार रहिये .

सोशल एक्टिविस्ट और मानवाधिकार वादी हिमांशु कुमार के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...