काहिरा। इस माह से शुरू होने वाले पवित्र रमजान के दौरान मिस्र में एक ऐसा सेटेलाइट टेलीविजन चैनल शुरू होने जा रहा है, जिसमें एक्टिंग से लेकर सारा काम बुर्कानशीन महिलाओं के ही हाथों में रहेगा। पूरी तरह पर्दानशीन महिलाओं द्वारा चलाये जाने वाले (मारिया) टीवी चैनल के मालिक अबु इस्लाम अहमद अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि रमजान के पवित्र माह के दौरान यह टेलीविजन काफी देखा जाएगा।
चैनल का नाम मुस्लिम पैगम्बर माओमेत्तो की पत्नी मारिया के नाम पर रखा गया है। अब्दुल्ला ने कहा कि नकाब पहनने वाली महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव के खिलाफ उन्हें चैनल शुरू करने का आइडिया आया। उन्होंने कहा कि बुर्का पहनने वाली महिलाएं अगर नौकरी के लिए आवेदन करती हैं तो उन्हें नौकरी दी ही नहीं जाती और इस तरह पर्दानशीन महिलाएं भेदभाव का शिकार बनती हैं इसी से प्रेरणा लेकर उन्होंने इस चैनल की शुरुआत की। (एजेंसी)






