Yashwant Singh : ये भाजपा वाले केजरीवाल से अगर कुछ सीख सकते हैं तो सीख लें… बेचारे, सबसे ज्यादा सीट पाकर भी दिल्ली की सत्ता नहीं हासिल कर सके और अब तो विपक्ष की भूमिका भी सत्ताधारी 'आप' ने छीन ली… ये कहीं के नहीं रहे… खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, सो ये और इनके पेड एजेंट दिन रात फेसबुक ट्विटर पर केजरीवाल का तंबू उखाड़ने और केजरीवाल को गरियाने में लगे हुए हैं… दोस्तों, जो दिन रात अपने वॉल पर केवल केजरीवाल को गाली लिखता रहे, भांति भांति एंगल से, तो समझ लेना वो भाजपा का पेड एजेंट है…. ऐसे एजेंटों से सावधान और केजरीवाल को सलाम…
xxx
लगता है केजरीवाल को सलाम कहने रेल भवन तक चलना पड़ेगा… अपने घरों में कैद रहने वालों, फेसबुक-ट्विटर के जरिए क्रांति क्रांति चिल्लाने वालों से लाख गुना अच्छा है यह केजरीवाल… सत्ता मिलने के बाद भी सड़क पर सोया है बहादुर… जिन्हें ये नौटंकी और अराजकता लगती है, वो या तो नादान लोग हैं या फिर बहुत चालाक… ये पुलिस, ये नेता, ये अफसर मान चुके हैं कि देश किन्हीं घुरहू कतवारू या हमारा आपका नहीं बल्कि इन नेताओं, अफसरों, मंत्रियों के बाप का है… और, वे नहीं चाहते कि उनकी एलीट दुनिया, उनके एलीट धंधों में कोई दखल हमारे आपके बीच का आदमी दे… वो तो बस एक बात चाहते हैं कि अगर आ ही गए हो एलीट सर्किल में तो चुपचाप यहां के मजे लूटो … पर केजरीवाल तो अदभुत निकला भाई… एलीटों के बीच पहुंचकर आम आदमियों की बातें कर रहा है, उनके लिए लड़ रहा है… कांग्रेस और भाजपा वाले फिर ऐतिहासिक गल्ती और ऐतिहासिक अनदेखी कर रहे हैं… जैसे, पिछले आंदोलनों से केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव का नायक बन बैठा, उसी तरह अब यह आंदोलन केजरीवाल को लोकसभा चुनाव का किंग बना देगा… और जब केजरीवाल लोकसभा चुनाव के किंग बन बैठेंगे तो फिर ये नेता बयान देते फिरेंगे कि हमें केजरीवाल से सीखना चाहिए… पर, फिलहाल तो ये नहीं सीख रहे क्योंकि विनाश काले विपरीत बुद्धि…
भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.





