Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

बेहूदा गायक हनी पर आईपीएस अमिताभ गुस्साए, एफआईआर दर्ज, राइटर कल्पना ने दायर की याचिका

“मैं हूँ बलात्कारी” और “केंदे पेचायिया” जैसे अश्लीलता और भद्देपने की समस्त सीमाओं को पार करने वाले गानों को लिखने और गाने वाले पंजाबी और बॉलीवुड गायक हनी सिंह से आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर बेहद नाराज हैं. उन्होंने इस बेहूदा गायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है. आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने यह एफआईआर थाना गोमतीनगर, लखनऊ में दर्ज कराया है.

“मैं हूँ बलात्कारी” और “केंदे पेचायिया” जैसे अश्लीलता और भद्देपने की समस्त सीमाओं को पार करने वाले गानों को लिखने और गाने वाले पंजाबी और बॉलीवुड गायक हनी सिंह से आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर बेहद नाराज हैं. उन्होंने इस बेहूदा गायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है. आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने यह एफआईआर थाना गोमतीनगर, लखनऊ में दर्ज कराया है.

अमिताभ ने अपने एफआईआर में कहा है कि हनी सिंह द्वारा लिखे और गाए गए गाने अत्यंत अश्लील, उत्तेजक और अभद्र हैं और समाज में महिलाओं के प्रति असम्मान तथा गंभीर अपराध बढाने के लिए उत्प्रेरक का कार्य करते हैं. एफआईआर धारा 292, 293 तथा 294 आईपीसी के अंतर्गत दर्ज हुआ है. वास्तव में बेहूदा गायक हनी सिंह के कई गाने अत्यंत ही अभद्र, घटिया और महिला विरोधी हैं. दिल्ली रेपकांड के बाद सोशल मीडिया पर हनी सिंह के विरोध का दौर शुरू हो गया है. बात जब आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर तक पहुंची तो उन्होंने खुद पहल करते हुए हनी को सबक सिखाने का फैसला किया और कानूनी कार्रवाई शुरू कराई है. उन्होंने सबसे पहला काम हनी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराके के किया है.

इस बीच, खबर है कि दिल्ली के पास गुड़गांव स्थित एक होटल में वर्ष खत्म होने के मौके पर होने वाले हनी सिंह के कार्यक्रम का महिलाओं द्वारा विरोध जताया जा रहा है. राइटर कल्पना मिश्र ने एक याचिका के ज़रिए होटल के जनरल मैनेजर को चिट्ठी लिखकर हनी सिंह के कॉंसर्ट को रद्द करने की दर्ख़्वास्त की है.

कल्पना ने याचिका में हनी सिंह द्वारा लिखे गए एक बेहद अश्लील गाने का ज़्रिक करते हुए लिखा है, "लगातार बढ़ रहे बलात्कार के मामलों और बीते दिनों एक युवा लड़की की मौत को लेकर पूरे देश में गुस्सा है. हम जानते हैं कि बलात्कार इसलिए होते हैं क्योंकि हमारे देश में कुछ मर्दों को ये स्वीकार्य है जिसका सबूत ''मैं बलात्कारी हूं'' जैसे गीत हैं जो हनी सिंह द्वारा लिखा गया है".

कल्पना ने ये भी लिखा है, "महिलाओं के प्रति विकृत मानसिकता को दिखाते ऐसे गीत ही पुरुषों में ये सोच बैठाते हैं कि पिछले दिनों लड़की के साथ जो बस में किया गया वो सही था." इस दर्ख़्वास्त को मीडिया के कई दिग्गजों का समर्थन मिल रहा है जिनमें पत्रकार बरखा दत्त और वीर संघवी भी शामिल है. कुछ ही देर में इस याचिका पर एक हज़ार से ज़्यादा हस्ताक्षर हो चुके हैं.


हनी सिंह से संबंधित मूल खबर- 'बलात्कारी' हनी सिंह को प्रमोट कर रहे अनुराग कश्यप को शेम शेम कहें

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...