Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

बैंगलोर धमाके के मामले में तीन संदिग्‍ध हिरासत में

बैंगलोर में बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए धमाके में शक के आधार पर तीन संदिग्‍धों को गिरफ्तार किया गया है. इनके नाम हैं- पीर मोहिद्दीन, बशीर और बुहारी. इनमें से दो को चेन्नई से पकड़ा गया है, जबकि एक बैंगलोर का ही रहने वाला है. इन्हीं में से एक ने मोटरसाइकिल खरीदी थी, जिसके जरिए धमाके को अंजाम दिया गया. तमिलनाडु पुलिस ने इस खबर की पुष्टि की तथा बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के धमाकों में संलिप्‍त होने की आशंका है.

बैंगलोर में बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए धमाके में शक के आधार पर तीन संदिग्‍धों को गिरफ्तार किया गया है. इनके नाम हैं- पीर मोहिद्दीन, बशीर और बुहारी. इनमें से दो को चेन्नई से पकड़ा गया है, जबकि एक बैंगलोर का ही रहने वाला है. इन्हीं में से एक ने मोटरसाइकिल खरीदी थी, जिसके जरिए धमाके को अंजाम दिया गया. तमिलनाडु पुलिस ने इस खबर की पुष्टि की तथा बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के धमाकों में संलिप्‍त होने की आशंका है.

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस विस्फोट में उनकी क्या भूमिका रही है. पुलिस इस बात भी जांच कर रही है कि इस ब्‍लास्‍ट में किसी स्लीपर सेल की कोई भूमिका तो नहीं है. आशंका जताई जा रही है कि इस ब्लास्ट से इंडियन मुजाहिद्दीन (IM) के भी तार जुड़े हो सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, बैंगलोर विस्फोट के लिए इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर 1108F001568 है तथा तमिलनाडु की पंजीकरण संख्या (TN 22 R 3769), तिल्लई गंगा नगर निवासी के एस शंकरनारायणन से संबंधित है.

तमिलनाडु पुलिस के मुताबिक ये संदिग्ध फर्जी पते पर सिम कार्ड का भी इस्तेमाल कर रहे थे. इनमें से एक संदिग्ध बैंगलोर का है, लेकिन तमिल बोलता है. हालांकि कर्नाटक पुलिस ने अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की है. इससे पहले चेन्नई पुलिस के सूत्र ने बताया था कि बैंगलोर विस्फोट के लिए इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल के रजिस्‍टर्ड मालिक का पता लगा लिया है. मोटरसाइकिल रिटायर्ड दूरसंचार कर्मचारी की है, लेकिन उसका कहना है कि उसने यह मोटरसाइकिल करीब 4 साल पहले बेच दी थी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...