रांची से खबर है कि बैजनाथ मिश्रा ने फिर सन्मार्ग ज्वाइन कर लिया है. उन्हें फिर एडिटर बनाया गया है. कुछ महीने पहले बैजनाथ मिश्रा सन्मार्ग छोड़कर न्यूज11 चले गए थे. झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के सन्मार्ग से इस्तीफा देने के बाद बैजनाथ मिश्रा ने वापसी की है. उल्लेखनीय है कि हरिनारायण सिंह न्यूज 11 से इस्तीफा देकर सन्मार्ग पहुंचे थे तो बैजनाथ मिश्रा सन्मार्ग से इस्तीफा देकर न्यूज 11 पहुंच गए थे. हरिनारायण सिंह के इस्तीफे के बाद बैजनाथ मिश्रा ने फिर वापसी कर ली है. अखबार में उनका नाम संपादक के रूप में जाने लगा है.





