Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

चंदौली

बोर्ड कॉपी के मूल्‍यांकन का विरोध कर रहे शिक्षकों को पुलिस ने बलपूर्वक खदेड़ा

चंदौली जनपद के मुगलसराय में नगर पालिका इंटर कॉलेज में बनाए बोर्ड परीक्षा मूल्‍यांकन केंद्र पर मूल्‍यांकन का विरोध करते हुए धरना दे रहे वित्‍तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए धरना स्‍थल से खदेड़ दिया. पुलिस ने महिला शिक्षकों को भी नहीं बख्‍शा, उसके साथ भी धक्‍का-मुक्‍की और जोर-जबरदस्‍ती की गई. उल्‍लेखनीय है कि प्रदेश भर के वित्‍त विहीन विद्यालयों के शिक्षक अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं तथा मूल्‍याकंन का विरोध कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि मुगलसराय में भी मूल्‍यांकन केंद्र के बाहर शिक्षक शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्‍हें बलपूर्वक खदेड़ दिया. शिक्षक उसी कमरे के सामने बैठकर धरना दे रहे थे, जिस कमरे में कॉपियां रखी गई हैं. हालांकि ताला खोलने को लेकर पुलिस और शिक्षकों में नोंकझोंक शुरू हो गई जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए शिक्षकों को जबरदस्‍ती खदेड़ दिया. महिलाओं के साथ भी अभ्रदता की गई. गौरतलब है कि अध्‍यापकों का एक समूह मूल्‍यांकन का विरोध कर रहा है तो दूसरा समूह कॉपी जांचने के लिए तैयार बैठा है.

चंदौली से महेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...