Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

बोलो संजय गुप्ता के अखबार की जय, पढ़िए ये खबर…

काटजू ने यही तो कहा था कि मीडिया में ज्यादातर कम बुद्धिमान लोग भरे हुए हैं. क्या गलत कहा था. काटजू का कथन सौ फीसदी सही है. बिलकुल यथार्थ है.  यकीन न हो तो एक सुबूत कम से कम यहीं पर ले लीजिए. दैनिक जागरण में प्रकाशित हुई ये खबर कम दिमाग पत्रकारों की बेवकूफी का जीता-जागता नमूना है. सिर्फ लिखने वाले की गलती से यह खबर नहीं प्रकाशित हुई है. इसे चेक करने वाले, पेज पर लगाने वाले, पेज को ओके करने वाले समेत कई महानुभावों ने इस खबर को सच मानकर प्रकाशित किया है.

काटजू ने यही तो कहा था कि मीडिया में ज्यादातर कम बुद्धिमान लोग भरे हुए हैं. क्या गलत कहा था. काटजू का कथन सौ फीसदी सही है. बिलकुल यथार्थ है.  यकीन न हो तो एक सुबूत कम से कम यहीं पर ले लीजिए. दैनिक जागरण में प्रकाशित हुई ये खबर कम दिमाग पत्रकारों की बेवकूफी का जीता-जागता नमूना है. सिर्फ लिखने वाले की गलती से यह खबर नहीं प्रकाशित हुई है. इसे चेक करने वाले, पेज पर लगाने वाले, पेज को ओके करने वाले समेत कई महानुभावों ने इस खबर को सच मानकर प्रकाशित किया है.

भड़ास4मीडिया को एक सज्जन ने खबर की कटिंग को मेल करके बताया है कि इस खबर के जागरण में छपने के बाद से आसपास के इलाकों के तांत्रिकों की टीआरपी बढ़ गई है. मेल में नाम गोपनीय रखने के अनुरोध के साथ कुछ अन्य बातें कहीं गई हैं, जो इस तरह हैं-

''यशवंत जी, मुंगेर में इन दिनों कैसे प्रिंट मीडिया गलत खबर लिख कर जनता को गुमराह कर रहा है, इसको आपके संज्ञान में लाना जरूरी है. आप इसे अपने पोर्टल पर प्रकाशित कराएं ताकि दैनिक जागरण में उपर बैठे प्रबंधन के लोगों की आँखें खुले कि कैसे उसके जिला के पत्रकार अंधविश्वास को बढ़ाने और किसी खास तांत्रिक को बढ़ावा देने के लिए उसके हवाले से गलत खबर लिख कर छाप रहे हैं. दिनाक 16.11.11 के मुंगेर संस्करण में "मासूम को मिली नई जिन्दगी" नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित है जो नेट संस्करण पर वर्तमान में भी दो नम्बर पेज पर है. आप इसे पढ़ लें. इसकी सच्चाई प्रकाशित खबर के बिलकुल उलट है. रेलकर्मी नामक तांत्रिक ने झूठ बोला है कि सारी सुई तंत्र साधना से निकाल दी गई है. पत्रकार ने भी गलत लिखा है, बिना तथ्यों को जाने. अभी भी मुंगेर जिला के जमालपुर प्रखंड के रामनगर पंचायत के रामनगर मोर्चा निवासी संजय तांती के दो वर्षीय पुत्र रामू के पेट में बारह की बारह सुइयां मौजूद हैं. दैनिक जागरण में खबर देखने के बाद रामू का इलाज कर रहे डाक्टर राजीव कुमार (मुंगेर के प्रसिद्ध सर्जन) ने जब दिनाक 16.11.11 को नंदन एक्सरे एंड लैब, सदर बाजार, जमालपुर में जाँच कराई तो पता चला कि पेट में सुइयां अब भी मौजूद हैं.  अब आप ही बतायें,  जागरण की इस हरकत को क्या कहेंगे.''

आप भी पढ़िए और बताइए की इस खबर को पढ़कर आपको क्या महसूस हो रहा है, काटजू ने सही कहा या संजय गुप्ता का अखबार सही है….

दैनिक जागरण की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर का स्क्रीनशाट

लिंक ये है- http://in.jagran.yahoo.com/news/local/bihar/4_4_8497846.html

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...