Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

बौद्ध अध्ययन की अन्तरराष्ट्रीय शोध पत्रिका ‘संगायन’ का विमोचन

महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, वर्धा में डॉ. भदंत आनंद कौसल्‍यायन बौद्ध अध्‍ययन केंद्र के प्रभारी अध्‍यक्ष डॉ. सुरजीत कुमार सिंह द्वारा संपादित बौद्ध अध्‍ययन की अंतरराष्‍ट्रीय अर्द्धवार्षिक शोध पत्रिका ‘संगायन’ के प्रवेशांक का लोकार्पण भारतीय बौद्ध अध्‍ययन सोसाइटी की 12 वीं वार्षिक कांग्रेस में देहरादून के दून विश्‍वविद्यालय में राष्‍ट्रीय पांडुलिपि मिशन की निदेशक प्रो.दीप्ति त्रिपाठी के द्वारा किया गया। 

महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, वर्धा में डॉ. भदंत आनंद कौसल्‍यायन बौद्ध अध्‍ययन केंद्र के प्रभारी अध्‍यक्ष डॉ. सुरजीत कुमार सिंह द्वारा संपादित बौद्ध अध्‍ययन की अंतरराष्‍ट्रीय अर्द्धवार्षिक शोध पत्रिका ‘संगायन’ के प्रवेशांक का लोकार्पण भारतीय बौद्ध अध्‍ययन सोसाइटी की 12 वीं वार्षिक कांग्रेस में देहरादून के दून विश्‍वविद्यालय में राष्‍ट्रीय पांडुलिपि मिशन की निदेशक प्रो.दीप्ति त्रिपाठी के द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर दून विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो.बी.के.जैन, उत्‍तराखंड संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय, हरिद्वार की पूर्व कुलपति प्रो.सुधारानी पांडे, नवनालंदा महाविहार के पूर्व निदेशक प्रो.उमाशंकर व्‍यास, भारतीय बौद्ध अध्‍ययन सोसाइटी के अध्‍यक्ष प्रो.सत्‍यप्रकाश शर्मा, 12 वीं बौद्ध अध्‍ययन काँग्रेस के महासचिव प्रो.भागचंद्र जैन और भारतीय बौद्ध अध्‍ययन सोसाइटी के महासचिव प्रो.वैद्यनाथ लाभ तथा देश-विदेश के बौद्ध अध्‍ययन व पालि भाषा से जुड़े विद्वान व शोधार्थी उपस्थित थे।

‘संगायन’ का प्रकाशन ‘पालि भाषा एवं साहित्‍य अनुसंधान परिषद’ के द्वारा किया गया है। इसके संपादक मण्डल में पालि भाषा एवं साहित्‍य अनुसंधान परिषद के संरक्षक व अध्‍यक्ष प्रो.भिक्षु सत्‍यपाल महाथेर समेत प्रो.एम.के.दास, प्रो.के.टी.एस.सराओ, प्रो.वैद्यनाथ लाभ, प्रो.संघसेन सिंह, प्रो.अंगराज चौधरी और प्रो.भालचंद्र खांडेकर शामिल हैं।

पत्रिका में देश भर के बौद्ध विद्वान और चिंतकों के अंग्रेजी एवं हिंदी में शोध आलेख प्रकाशित किए गए हैं। ‘संगायन’ के प्रधान संपादक डॉ.सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले समय में इस पत्रिका में विदेशों के बौद्ध चिंतकों के शोध लेख भी प्रकाशित किए जाएंगे। उन्‍होंने आशा जताई कि बौद्ध धम्म और दर्शन के वैश्विक प्रचार-प्रसार को इस पत्रिका से माध्‍यम से और बल मिलेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...