ब्रिटेन में फिर से पत्रकारों द्वारा ग़ैरकानूनी रूप से दूसरों के टेलिफ़ोन सुनने पर हंगामा हो रहा है। लन्दन में 'मिरर ग्रुप' के चार पत्रकारों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इनमें दो पूर्व पत्रकार भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया है कि तीन पुरूषों और एक महिला को गिरफ़्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
इन लोगों ने सन् 2003-2004 में गुप्त रूप से लोगों के टेलीफोन सुने थे। 'न्यूज ऑफ़ वर्ल्ड' के पत्रकार तो कई साल तक राजनीतिज्ञों, शो बिजनेस के सितारों और दूसरे प्रसिद्ध ब्रितानियाई नागरिकों के टेलिफ़ोन सुनते रहे।






