आगरा : पिछले दिन माउंट लिट्रा जी स्कूल के समर कैंप के समापन के अवसर पर ब्रेबरी अवार्ड की शुरुआत की गयी, जिसमें देश के नामचीन हस्तियों को सम्मानित किया गया. यह अवार्ड जिन लोगों ने अपने क्षेत्र में किये गए अभूतपूर्व कार्य के योगदान के लिए दिया गया. इसी के तहत आगरा के ANI के ब्यूरो चीफ ब्रिजेश कुमार सिंह को दिया गया. ब्रिजेश सिंह ने 1998 में पंचायत चुनाव के दौरान फतेहपुर सीकरी के गांव जाजाऊ में बूथ कैप्चरिंग कर रहे लोगों को अपने कैमरे में कैद कर लिया था.
किसी तरह से इस घटना को कवर कर फिल्म को छुपा लिया था और अपने अख़बार में छापा. उस समय ब्रिजेश सिंह अमर उजाला आगरा के मुख्य फोटोग्राफर थे. हलाकि इस के बाद गांव वालों ने ब्रिजेश को काफी मारा पीटा और उनके कैमरे इत्यादि लूट लिए, जिस कारण से उन्हें 20 दिन अस्पताल में रहना पड़ा. अपनी जान जोखिम में डाल कर अपने काम को सम्पादित किया था. इस अभूतपूर्व कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया. सम्मानित किए गए अन्य लोगों में श्रीवर्धन त्रिवेदी (एबीपी न्यूज), बीएस त्यागी (आईएनएस), बीके शर्मा (आल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन), अमन सिन्हा (महाधिवक्ता उत्तराखण्ड) शामिल थे.







