टीवी जर्नलिस्ट सौरभ मिश्रा नहीं रहे। सौरभ ने ईटीवी बिहार (हैदराबाद), इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज, चैनल वन, टोटल टीवी (दिल्ली) और खबर लाइव (रांची) में करीब 11 साल तक पत्रकार के रूप में काम किया। वो पिछले कुछ महीनों से दिल्ली के मूलचंद अस्पताल में ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। जिंदगी की जंग लड़ते-लड़ते यह दरियादिल योद्धा आखिरकार 10 जनवरी 2014 को जिंदगी की जंग हार गया। सौरभ के पीछे उनका डेढ़ साल का बच्चा है।
सौरभ के असमय चले जाने से उनके परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा है। सौरभ के पत्रकार मित्र उनके परिजनों को आर्थिक मदद के लिए सहयोग राशि इकट्ठा कर रहे हैं। दिल्ली में राजीव कमल (न्यूज-30), प्रमोद प्रवीण (श्री न्यूज), यशवंत (रिपोर्टर 24X7), नीलेश सिंह (इंडिया न्यूज), धीरज कुमार(जी न्यूज), अमित कुमार (इंडिया न्यूज), अनुराग (इंडिया टीवी), मोहित वर्मा (IBN7), हैदराबाद में संजय सिन्हा / दीपक दीक्षित (ETV RFC) और भोपाल में आनंद मिश्रा (STATE NEWS) आर्थिक मदद के लिए प्रयासरत हैं. आप सीधे मदद HDFC BANK, LAJPAT NAGAR, NEW DELHI के A/C No. 02941050033493, IFSC Code: HDFC0000294 (PRAMOD KUMAR PRAVEEN का खाता) में चेक द्वारा या ऑनलाइन ट्रांसफर कर दे सकते हैं.






