Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

ब्‍लैकमेलिंग करने की बजाय नवदुनिया से इस्‍तीफा दिया अम्‍बुज ने

दैनिक जागरण समूह के अखबार नवदुनिया से खबर है कि रायसेन के ब्‍यूरोचीफ अम्‍बुज माहेश्‍वरी ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे सात सालों से नवदुनिया को अपनी सेवाएं दे रहे थे. रायसेन में अम्‍बुज ने अपनी अलग पहचान बनाई थी, परन्‍तु जागरण समूह के द्वारा इस अखबार को खरीदे जाने के बाद उनपर लगातार अधिक राजस्‍व दिए जाने का दबाव बनाया  जा रहा था. अम्‍बुज के पिता रायसेन में नवदुनिया के ब्‍यूरोचीफ थे. दुर्घटना में उनकी यादाश्‍त जाने के बाद नवदुनिया प्रबंधन ने उनके परिवार की जिम्‍मेदारी उठाते हुए अम्‍बुज को नवदुनिया से जोड़ लिया था.

नवदुनिया को जागरण द्वारा खरीदे जाने के बाद से ही इसकी स्थिति खराब होती चली गई. अम्‍बुज ने भरी मीटिंग में ऐलान किया कि वे जागरण की मंशा के अनुसार पैसा जुटाने के लिए लोगों को ब्‍लैकमेल नहीं करेंगे. सूत्रों का कहना है कि युवा ब्‍यूरोचीफ अम्‍बुज की छवि एक ईमानदार पत्रकार की है. इस्‍तीफे के संबंध में पूछे जाने पर अम्‍बुज ने बताया कि डीजीएम नीरज पाण्‍डेय उनपर पैसा जुटाने का दबाव बना रहे थे. उन्‍होंने ब्‍लैकमेलिंग करके पैसा जुटाने की बजाय इस्‍तीफा दे देना बेहतर समझा क्‍योंकि मुझे नवदुनिया के परम्‍परा और अपने पिता के विरासत को गंदा नहीं होने देना था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...