मुंबई की वाकोला पुलिस ने शाहिदा खान नाम के एक पत्रकार को हफ्ता वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है. पत्रकार पर आरोप है कि उसने मोहम्मद शकील खामकर को ब्लैकमेल करके पैसा वसूली की थी. खामकर की शिकायत पर ही पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस को दी गई शिकायत में खामकर ने बताया है कि वो अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक चाल बना रहे हैं. शाहिदा खान के जरिए उसे पुलिस और बीएमसी में शिकायत करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा था.
खामकर ने कहा है कि पत्रकार ने उसके चाल के निर्माण को रुकवाने की भी धमकी दे रहा था. पत्रकार ने ब्लैकमेल करके खामकर से 70 हजार रुपये भी वसूल लिए थे. शिकायत के बाद पुलिस ने शाहिदा के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है.






