Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

ब्‍लैकमेलिंग के आरोप में एक चैनल के चार पत्रकार गिरफ्तार

अमृतसर : पत्रकारिता की आड़ में लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह को चार कथित पत्रकारों को शनिवार को गेट हकीमा इलाके से पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी एक टीवी चैनल के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल करके रुपये ऐंठ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को रंगेहाथ पकड़कर केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी एक टीवी चैनल के लिए काम भी करते हैं। इस घटना के बाद से पूरे पत्रकारिता बिरादरी में हड़कम्‍प मचा हुआ है। ये चारो एक डिपो व्‍यवसायी को ब्‍लैकमेल करने की कोशिश कर रहे थे।

अमृतसर : पत्रकारिता की आड़ में लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह को चार कथित पत्रकारों को शनिवार को गेट हकीमा इलाके से पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी एक टीवी चैनल के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल करके रुपये ऐंठ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को रंगेहाथ पकड़कर केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी एक टीवी चैनल के लिए काम भी करते हैं। इस घटना के बाद से पूरे पत्रकारिता बिरादरी में हड़कम्‍प मचा हुआ है। ये चारो एक डिपो व्‍यवसायी को ब्‍लैकमेल करने की कोशिश कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार अंदरून गेट हकीमा निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह इलाके में डिपो चलाते हैं। वह डिपो पर लोगों को किरोसिन का तेल व अन्य सामान बांट रहे थे। इसी दौरान वहां पर चार युवक आए और कैमरे के साथ रिकार्डिग करने लगे। पूछने पर युवकों ने खुद को एक टीवी चैनल का पत्रकार बताया। इन पत्रकारों ने कहा कि उनका स्टिंग आपरेशन किया गया है। अगर वह स्टिंग आपरेशन को टीवी पर चलने से रोकना चाहते हैं तो उन्हें पचास हजार रुपये दें। वह घबरा गए और पच्चीस हजार रुपये दे दिए। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों को इसके बारे में बताया। देखते ही देखते इलाका निवासी एकत्रित हो गए। लोगों ने पत्रकारों को घेर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। एसीपी सेंट्रल नवीन सिंगला और एसएचओ गेट हकीमा सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से बिक्रम सिंह, धर्मवीर सिंह निवासी गली मंदिर वाली बटाला रोड, अमनदीप सिंह निवासी गांव माहल और सम्मी निवासी गली गिलवाली गेट को काबू कर लिया। आरोपियों से एक इंडिका कार, कैमरा, टीवी चैनल का माइक, आई कार्ड, मोबाइल फोन और डिपो होल्डर से लिए गए पच्चीस हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना गेट हकीमा में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी खुद को जिला फूड सप्लाई विभाग द्वारा बनाई गई स्पेशल टीम के सदस्य बता कर डिपो होल्डरों को ब्लैकमेल करते थे। पुलिस ने जब इस संबंध में जिला फूड सप्लाई अधिकारी आरके सिंगला से बात की तो उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई भी टीम नहीं बनाई गई है। यह बात भी सामने आई कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले थाना गेट हकीमा के निकट अमन एवेन्यू के डिपो होल्डर से भी इसी तरह हजारों रुपये की राशि ऐंठी थी। बंगला बस्ती के डिपो होल्डर सन्नी को इसी तरह ब्लैकमेल करके आरोपी रुपये मांग रहे थे। आरोपियों की कार में से डिपो होल्डर सन्नी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। सन्नी ने पुलिस को बताया कि उससे रुपये का प्रबंध नहीं हो पाया था, इसलिए वह आरोपियों से कुछ मोहलत मांगने के लिए आया था। पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पत्रकारिता के नाम पर ब्‍लैकमेलिंग करते पकड़े जाने पर पत्रकार जगत में हड़कम्‍प मचा हुआ है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...