Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

भंवरी की सेक्स सीडी दिखाने पर दो न्यूज चैनलों को कारण बताओ नोटिस

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कड़ा कदम उठाते हुए दो न्यूज चैनलों को नोटिस भेजा है. भंवरी देवी और अन्य नेताओं के बीच के अंतरंग संबंध की सीडी को दिखाने जाने पर यह कार्यवाही की गई है. पी7न्यूज और सहारा समय को नोटिस भेजे जाने की खबर है. फिलहाल इन्हें नोटिस मेल के जरिए मंत्रालय के अधिकारियों ने भेज दिया है. ये चैनल नोटिस की हार्डकापी का इंतजार कर रहे हैं. न्यूज चैनलों के कर्ताधर्ताओं या संपादकों को मंत्रालय के सम्मुख उपस्थित होकर नोटिस का जवाब देना होगा.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कड़ा कदम उठाते हुए दो न्यूज चैनलों को नोटिस भेजा है. भंवरी देवी और अन्य नेताओं के बीच के अंतरंग संबंध की सीडी को दिखाने जाने पर यह कार्यवाही की गई है. पी7न्यूज और सहारा समय को नोटिस भेजे जाने की खबर है. फिलहाल इन्हें नोटिस मेल के जरिए मंत्रालय के अधिकारियों ने भेज दिया है. ये चैनल नोटिस की हार्डकापी का इंतजार कर रहे हैं. न्यूज चैनलों के कर्ताधर्ताओं या संपादकों को मंत्रालय के सम्मुख उपस्थित होकर नोटिस का जवाब देना होगा.

मंत्रालय की तरफ से भेजे गए नोटिस में आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने पर आपत्ति की गई है और आगे से इस तरह की सीडी न दिखाने को कहा गया है. इस तरह का कंटेंट दिखाने ब्राडकास्ट कोड के क्लाज 6 के तहत प्रतिबंधित है. दोनों चैनलों के प्रतिनिधियों को कहा गया है कि वे अपनी सफाई 14 नवंबर को शाम चार बजे तक दे दें.

उधर, जानकारों का कहना है कि भंवरी की सीडी कई अन्य न्यूज चैनलों ने भी प्रसारित की तो सिर्फ दो न्यूज चैनलों को नोटिस देना का क्या मतलब. ईटीवी ने भंवरी की सीडी को जमकर दिखाया. कई अन्य चैनलों ने भी इसका प्रसारण किया. हालांकि सीडी प्रसारित करने वाले चैनलों के लोगों का कहना है कि सीडी को ब्लर-धुंधला करके दिखाया गया लेकिन पूछने वाले पूछ बैठते हैं कि आखिर इस तरह के कंटेंट को किशोर व बच्चे देखेंगे तो क्या सोचेंगे और उनकी उत्सुकता को कैसे शांत किया जा सकता है.

दूसरे, सीडी को भले ब्लर करके चलाया गया लेकिन उसमें जो एक्शन हैं, उसे हर कोई समझ-बूझ सकता है. तो इस तरह की पोर्नोग्राफी को दिखाने से चैनलों को भले टीआरपी हासिल हो जाए लेकिन इससे आम जनता में गलत मैसेज जाता है और खासकर युवा पीढ़ी व बच्चों-किशोरों के मन पर खराब असर पड़ता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...