Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

भगोड़े आईएएस सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ दायर जनहित याचिका को कोर्ट ने खारिज किया

Sanjay Sharma : यूपी के गायब अफसरों और 9 साल गायब रहने के बाद लौटे आईएएस सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ कार्यवाही को लेकर दायर की गई मेरी जनहित याचिका आज हाईकोर्ट ने यह कहते हुए ख़ारिज कर दी कि यह सर्विस मैटर है और जनहित याचिका की श्रेणी में नहीं आता. साथ ही मुझसे कहा कि मैं पत्रकार हूँ तो उचित फोरम में यह मुद्दा उठाऊं अर्थात खबर लिखूं. देश भर से सैकड़ों आईएएस अफसर गायब है. एक साल की स्टडी लीव पर गए अफसर 9 साल बाद लौट कर सबसे अच्छी जगह तैनाती पा रहे हैं. होना तो यह चहिये था कि देश भर की मीडिया यह मुद्दा उठाती.

Sanjay Sharma : यूपी के गायब अफसरों और 9 साल गायब रहने के बाद लौटे आईएएस सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ कार्यवाही को लेकर दायर की गई मेरी जनहित याचिका आज हाईकोर्ट ने यह कहते हुए ख़ारिज कर दी कि यह सर्विस मैटर है और जनहित याचिका की श्रेणी में नहीं आता. साथ ही मुझसे कहा कि मैं पत्रकार हूँ तो उचित फोरम में यह मुद्दा उठाऊं अर्थात खबर लिखूं. देश भर से सैकड़ों आईएएस अफसर गायब है. एक साल की स्टडी लीव पर गए अफसर 9 साल बाद लौट कर सबसे अच्छी जगह तैनाती पा रहे हैं. होना तो यह चहिये था कि देश भर की मीडिया यह मुद्दा उठाती.

आखिर यह सारा पैसा जिसे यह अफसर फूंक रहे है इस देश के आम आदमी की खून पसीने की कमाई है. पर अफसरों से बहुत काम पड़ता है मीडिया मालिकों का और कुछ पत्रकारों का ..लिहाजा कुछ भाई लोग तो इन अफसरों के पास बैठ कर मेरे बारे में ही मनमर्जी की नई नई कहानियां सुनाने लगे ..इन्ही जैसों की बातों में आकर सरकार ने मेरे पीछे एलआईयू के इंस्पेक्टरों तक को लगा दिया ..पर मुझ पर ऐसी बातों का न फर्क पड़ता है और ना पड़ा ..हां इस बीच में मीडिया के सबसे प्रभावशाली और ईमानदार छवि के पत्रकारों ने मेरी उम्मीद से ज्यादा मेरा हौसला बढाया, उनका मैं हमेशा आभारी रहूँगा. इन पांच दिनों में उन लोगों ने जिन्हें मैं जानता भी नहीं, फ़ोन करके, मैसेज करके जिस तरह मुझे समर्थन दिया उससे भी मेरी हिम्मत और बड़ी है.

आज के अदालत के फैसले से मुझे और बल मिला है कि मैं इस मुद्दे को और बड़ा जनहित का मसला बनाऊं. अगर आपको भी लगता है कि यह गलत है कि देश के 200 से ज्यादा आईएएस सालों से गायब हैं और विदेशों में तरह तरह का धंधा कर रहे हैं, तो मेरा साथ दीजिए. प्रधानमंत्री को ख़त लिखिए कि यह गलत है कि सालों तक नियम विरुद्ध गायब रहने बाले अफसरों पर कार्यवाही ना हो. अगर आपको लगता है कि कोई अखबार इन अफसरों की चमचागिरी के कारण खबर नहीं छाप रहा तो अगले दिन से ही उस अखबार को बंद करके फेसबुक पर उस अखबार का नाम और अखबार बंद करने का कारण लिखिए. यकीन मानिए यह छोटी सी पहल मीडिया का चेहरा बदल देगी. पेड न्यूज़ बंद करवाने का इससे बड़ा तरीका कोई और नहीं है ..आप सबका धन्यवाद और आपकी राय का इन्तजार ..बताइयेगा कि मुझे अगले कदम के लिए क्या करना चहिये?

वीकएंड टाइम्स के संपादक और लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...