Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

‘भड़ास इलेक्शन सेक्शन’ का शिवपाल ने किया उदघाटन, सपा राज में पत्रकार उत्पीड़न न होने की दी गारंटी

: हिंदी दैनिक डीएनए के चेयरमैन प्रो. निशीथ राय ने नई पहल के लिए भड़ास टीम को दी बधाई : ''उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी. हर तरफ से यह ट्रेंड दिखने लगा है. हम आश्वस्त करना चाहते हैं सभी मीडियाकर्मी साथियों को कि सपा की सरकार बनते ही लखनऊ से लेकर गाजीपुर तक के मीडियाकर्मियों व उनके परिजनों के उत्पीड़न-अपमान का सिलसिला बंद करा दिया जाएगा. सपा के शासनकाल में चौथे खंभे से जुड़े हर सदस्य के मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी.'' ये बातें उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक शिवपाल यादव ने कहीं. मौका था मीडिया से जुड़ी सूचनाओं के नंबर वन न्यूज पोर्टल भड़ास4मीडिया डॉट कॉम पर इलेक्शन सेक्शन के उदघाटन का. एक क्लिक के जरिए इस वेबसाइट की चुनाव कैटगरी का उदघाटन करने के बाद शिवपाल ने इस मौके पर मौजूद संवाददाताओं से बातचीत की.

: हिंदी दैनिक डीएनए के चेयरमैन प्रो. निशीथ राय ने नई पहल के लिए भड़ास टीम को दी बधाई : ''उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी. हर तरफ से यह ट्रेंड दिखने लगा है. हम आश्वस्त करना चाहते हैं सभी मीडियाकर्मी साथियों को कि सपा की सरकार बनते ही लखनऊ से लेकर गाजीपुर तक के मीडियाकर्मियों व उनके परिजनों के उत्पीड़न-अपमान का सिलसिला बंद करा दिया जाएगा. सपा के शासनकाल में चौथे खंभे से जुड़े हर सदस्य के मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी.'' ये बातें उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक शिवपाल यादव ने कहीं. मौका था मीडिया से जुड़ी सूचनाओं के नंबर वन न्यूज पोर्टल भड़ास4मीडिया डॉट कॉम पर इलेक्शन सेक्शन के उदघाटन का. एक क्लिक के जरिए इस वेबसाइट की चुनाव कैटगरी का उदघाटन करने के बाद शिवपाल ने इस मौके पर मौजूद संवाददाताओं से बातचीत की.

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम के संस्थापक और संपादक यशवंत सिंह के पूछे गए सवालों के जवाब में शिवपाल यादव ने कहा कि बसपा शासनकाल में मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों तक को सताया गया. सोचा जा सकता है कि आम आदमी का कितना बुरा हाल होगा. कभी किसी की मां को बिना वजह थाने में बंद किया गया तो कभी किसी मीडियाकर्मी के पिता के साथ गाली-गलौज की गई. कभी किसी के भाई पर गैंगस्टर लगाया गया तो कभी किसी के आवास के सामान को जबरन सड़क पर फेंक दिया गया. ऐसी एक दो नहीं दर्जनों घटनाएं लखनऊ से लेकर गाजीपुर-गाजियाबाद समेत यूपी के सभी जिलों में हुई और अब भी हो रही है. सपा शासनकाल में मीडियाकर्मियों के मान-सम्मान की पूरी रक्षा की जाएगी और उन्हें व उनके परिजनों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. इस बात की गारंटी समाजवादी पार्टी की तरफ से मैं मीडियाकर्मियों के पोर्टल भड़ास4मीडिया डॉट कॉम पर चुनावी सेक्शन के उदघाटन के मौके पर दे रहा हूं. सपा शासनकाल में गलती से भी किसी मीडियाकर्मी के मान-अपमान से खिलवाड़ कभी कहीं हो जाता है तो भड़ास टीम या किसी और जरिए से मुझे इसकी सूचना मिलती है तो तुरंत दोषियों को दंडित कर पीड़ित को न्याय दिया जाएगा.

एक सवाल के जवाब में शिवपाल यादव ने कहा कि बसपा शासन काल में भ्रष्टाचार और अपराध जिस स्तर पर हो रहा है, उसे किसी को अब बताने की जरूरत नहीं है. समाजवादी पार्टी ने हमेशा बसपा के निरंकुश शासन और लूटपाट के खिलाफ संघर्ष किया है. बसपा के कुशासन के खिलाफ यूपी की जनता सपा के पक्ष में पूरी तरह लामबंद है. हर तरफ सपा की लहर शुरू हो चुकी है. ऐसे में मीडियाकर्मियों को जरूरत है कि अन्यायी शासन व्यवस्था को उखाड़ फेंकने में साथ दें.

भड़ास4मीडिया के चुनावी कैटगरी के उदघाटन के मौके पर लखनऊ और इलाहाबाद से प्रकाशित प्रखर हिंदी दैनिक डेली न्यूज एक्टिविस्ट (डीएनए) के चेयरमैन प्रोफेसर निशीथ भी मौजूद थे. उन्होंने भड़ास4मीडिया डॉट कॉम की इस बात के लिए सराहना की कि यह पोर्टल हमेशा से मीडियाकर्मियों के दुख-सुख की आवाज को बुलंद करता रहा है. उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव के बेबाक विश्लेषण के लिए इलेक्शन सेक्शन शुरू करने पर पोर्टल के संपादक यशवंत सिंह व भड़ास की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस पोर्टल के जरिए पाठकों को कुछ नया और सच्चा चुनावी विश्लेषण पढ़ने को मिलेगा.

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम के एडिटर यशवंत सिंह ने इस मौके पर कहा कि बसपा शासनकाल में उनका परिवार प्रशासनिक अफसरों से बुरी तरह परेशान-पीड़ित रहा है. कभी मां को बिना वजह थाने बिठा दिया गया तो कभी भाई पर गैंगस्टर लगा दिया गया. बसपा शासनकाल में इस शासन के बड़े से बड़े और महत्वपूर्ण अफसरों तक उत्पीड़न और अत्याचार की कहानी पहुंचाई गई लेकिन किसी ने न्याय नहीं दिलाया. ऐसे में उनके सामने अब एक ही विकल्प है कि वह बसपा शासनकाल को उखाड़ फेंकने में सक्षम दिख रही समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का आह्वान करें और सपा से चुनाव पूर्व ही इस बात की गारंटी लें कि उनके राज में किसी पत्रकार और उसके परिजन का किसी प्रकार से उत्पीड़न नहीं किया जाएगा. उन्होंने शिवपाल सिंह यादव और समाजवादी पार्टी को मीडिया के लोगों व उनके परिजनों पर किसी भी प्रकार के जुल्मो-सितम न किए जाने की गारंटी देने के लिए आभार जताया. साथ ही उत्तर प्रदेश के मीडियाकर्मियों से अपील की कि वे बसपा शासन के उत्पीड़न से निजात पाने के लिए इस शासन को उखाड़ फेंकने में सक्षम दिख रही समाजवादी पार्टी को जिताने के लिए हर स्तर पर गुपचुप या सक्रिय प्रयास, जो भी संभव हो, करें. यशवंत ने स्पष्ट तौर पर कहा कि किसी का भी शासन हो, अगर मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों को बिना वजह परेशान किया जाएगा तो उस शासन की मुखालफत हर स्तर पर की जाएगी.  वेबसाइट के इलेक्शन सेक्शन के उदघाटन के मौके पर लखनऊ के कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे.

एक क्लिक के जरिए भड़ास के इलेक्शन सेक्शन का उदघाटन करते सपा नेता शिवपाल सिंह यादव. उनके पीछे हैं हिंदी दैनिक डीएनए के चेयरमैन प्रो. निशीथ राय. बिलकुल बाएं भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...