न्यू मीडिया के बेबाक व चर्चित मंच भड़ास के जन संचालन के लिए मदद / डोनेशन देने के क्रम में दो लोगों ने दो चेक भेजे हैं. एक चेक पांच हजार रुपये का है और दूसरा एक लाख अड़तीस हजार रुपये का. पांच हजार रुपये का चेक राजस्थान के भरतपुर निवासी रामवीर डागुर सिंह ने भेजा है जो इन दिनों सिंगापुर में जॉब करते हैं. उनका कहना है कि वे भड़ास के नियमित पाठक हैं और ऐसे शक्तिशाली मंच को जिंदा रखने के लिए अपनी तरफ से न्यूनतम मदद कर रहे हैं.
एक लाख अड़तीस हजार का चेक एक संस्थान की तरफ से दिया गया है जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत है. इस संस्थान के प्रबंधकों का कहना है कि उनके संस्थान या उनका नाम न प्रकाशित किया जाए, इसे भड़ास के संचालन के लिए मदद मानकर बिना किसी को बताये स्वीकार कर लिया जाए. दोनों चेक के लिए दोनों ही लोगों का भड़ास की तरफ से आभार. अगर आप भी इस मंच के खर्च का कुछ बोझ स्वेच्छा से उठाना चाहते हैं तो [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं.


इन्हें भी पढ़ सकते हैं–
दो पत्रकारों ने 3100 रुपये दिए
चंदे के रूप में साढ़े सात हजार






tag- Support B4M