नोएडा पुलिस द्वारा भड़ास4मीडिया के संपादक को गिरफ्तार किया जाना साबित करता है कि बड़े चैनल के सम्पादक भड़ास पर छप रहे उनके लेखों से घबरा गए हैं और अब ओछी हरकतों पर उतर आये हैं. सहारनपुर में समाचार प्लस चैनल के दफ्तर पर उपस्थित तमाम पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए फैसल खान ने कहा कि नोएडा पुलिस फर्जी आरोप लगाकर यशवंत का उत्पीड़न कर रही है. ज़मानत पर छूटने के बाद भी यशवंत जी के तेवरों में कोई कमी नहीं आने वाली है.
फैसल खान ने कहा कि सहारनपुर के तमाम पत्रकार यशवंत जी के साथ हैं. तन मन धन से हम तैयार बैठे हैं. यशवंत जी की और से जो भी आदेश होगा हम उसको मानेंगे. शीलेश सक्सेना ने कहा कि यशवंत जी का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं होगा. किसी भी हद तक जाकर इस गिरफ़्तारी का विरोध किया जायेगा. इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने अपनी बाँहों पर काली पट्टी बांध कर घटना पर विरोध जताया और साफ़ किया कि हम सब इस मामले में यशवंत जी के साथ हैं. प्रशासन के सामने अपना विरोध भी जताएंगे. इस अवसर पर फैसल खान, शीलेश सक्सेना, नजम मंसूरी, आज़म खान, विनोद कश्यप, ब्रिज मोहन कश्यप, अबरार अहमद, बिलाल खान, नवेद अहमद, मनीष अरोड़ा, डॉक्टर मनोज सक्सेना, सुशील, कपिल, महेश रज्जरवाल, मुमताज़ अहमद समेत काफी पत्रकार उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें…





