यशवंत सिंह जी, आपके द्वारा भड़ास4मीडिया के नाम से शुरु किया गया पोर्टल बहुत अच्छा लगता है और मैं रोजाना दिन में कई बार इसे पढ़ता हूँ. मैं आपके द्वारा शुरू किये गए भड़ास4मीडिया से जुड़ना चाहता हूँ. कृपया मुझे बताएं मैं आपके साथ कैसे जुड़ सकता हूँ. मैं पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब के छोटे से शहर, जिसे एशिया की सबसे बड़ी लोहा नगरी मण्डी गोबिंदगढ़ के नाम से भी जाना जाता है, का निवासी हूँ और पिछले 8 साल से मीडिया जगत से जुडा हुआ हूँ, पर मीडिया के साथ जुड़ कर भी पूरी तरह से खुल कर कुछ नहीं लिख पा रहा हूं, क्योंकि पंजाब में सरकार का मीडिया पर पूरा कब्ज़ा है.
इलेक्ट्रानिक मीडिया पूरी तरह से पंजाब सरकार के हाथ में है तो प्रिंट मीडिया को भी वो अपने साथ मिलाये हुए हैं. हम आजाद हो कर लिखना चाहते हैं और ऐसे ही किसी निष्पक्ष और तेवरदार आधार से जुड़ना चहते थे, जो पूरी तरह से आजाद हो और मेरी कलम से लिखे शब्दों को समझ कर लिख सके, छाप सके. मुझे ऐसा लगता है कि आप ही मीडिया की दबी आवाज को जगा सकते हो. मुझे भी अपनी टीम का एक अंग बनाने की कृपा करें और बतायें कि मैं आपके इस पोर्टल से कैसे जुड़ सकता हूं.
राजेश पंडित
99155-66876
मण्डी गोबिंदगढ़
पंजाब
संबंधित अन्य खबरें / रिपोर्ट- b4m 4 year





