Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

भदोही के पत्रकार कोतवाल से परेशान

उ0प्र0 में जनता ही नही अब पत्रकार भी वर्दी की धौंस से परेशान नजर आ रहे है। पुलिस के एक कोतवाल की दबंगई से आजिज आने वाले पत्रकारों के साथ साथ तमाम सत्‍ता पार्टी के कार्यकर्ता और आमजन जिले से लेकर राजधानी तक गुहार लगा चुके है। इस प्रकरण को लेकर सपा के प्रदेश सचिव अनीस मंसूरी ने पुलिस कप्‍तान को कार्यवाही के बाबत पत्र भी लिखा है।  त्रस्‍त पत्रकारों का एक शिष्ट मण्डल पुलिस अधीक्षक ए.के शुक्ला से मिलकर भदोही कोतवाल द्वारा पत्रकारों के प्रति किए जा रहे दुर्व्यवहार से अवगत कराया।

उ0प्र0 में जनता ही नही अब पत्रकार भी वर्दी की धौंस से परेशान नजर आ रहे है। पुलिस के एक कोतवाल की दबंगई से आजिज आने वाले पत्रकारों के साथ साथ तमाम सत्‍ता पार्टी के कार्यकर्ता और आमजन जिले से लेकर राजधानी तक गुहार लगा चुके है। इस प्रकरण को लेकर सपा के प्रदेश सचिव अनीस मंसूरी ने पुलिस कप्‍तान को कार्यवाही के बाबत पत्र भी लिखा है।  त्रस्‍त पत्रकारों का एक शिष्ट मण्डल पुलिस अधीक्षक ए.के शुक्ला से मिलकर भदोही कोतवाल द्वारा पत्रकारों के प्रति किए जा रहे दुर्व्यवहार से अवगत कराया।

इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि भदोही कोतवाल संजय नाथ तिवारी के रहते मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वे समाचार संकलन के लिये जब निकलते है तो कोतवाल के कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है। आये दिन पत्रकार व कोतवाल के बीच कुछ न कुछ होता रहता है। ऐसे में मीडिया कर्मियों को जलालत झेलनी पड़ती है। यही नही कोतवाली में जब कोई मीडियाकर्मी समाचार के बाबत जाता है तो उसे कोतवाली से भगा दिया जाता है।

कोतवाल के कोपभाजन का शिकार मीडिया कर्मी ही नही नगर के ईमानदार संभ्रात व्यक्ति भी हो चुके है। आये दिन कोतवाली में फरियादियों के साथ भी दुर्व्यवहार होना आम बात हो गयी है। कोतवाल के हरकत से कोतवाली के पुलिस कर्मी भी परेशान है। हालांकि एसपी ए.के शुक्ला ने पत्रकारों को भरोसा दिलाया है कि इस प्रकरण का पूरा मामला मैं खुद देखूंगा। किसी भी पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार नही होने दिया जाएगा। वहीं पत्रकारों का कहना था कि इस प्रकरण पर विराम नही लगा तो पत्रकारों का एक शिष्ट मण्डल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करेगा। जहां उन्हे पूरे वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल में रोहित गुप्ता, नसीर कुरैशी, आफताब अंसारी, कयूम फारूकी, डा. विनोद सम्राट, मो. फिरोज खां व शाहबाज खां समेत तमाम पत्रकार शामिल रहे।

साभार- रोहित

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...