Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

भदोही में कोतवाल की गुंडई, पत्रकार को चौराहे पर सरेआम पीटा

प्रदेश के संत रविदास नगर भदोही जनपद में मंगलवार की शाम एक पत्रकार के लिए अमंगल हो गयी। कोतवाली भदोही के दबंग कोतवाल संजय नाथ तिवारी ने दैनिक जागरण के जिला विज्ञापन प्रभारी होरी लाल यादव की बेरहमी से पिटाई कर दी।

प्रदेश के संत रविदास नगर भदोही जनपद में मंगलवार की शाम एक पत्रकार के लिए अमंगल हो गयी। कोतवाली भदोही के दबंग कोतवाल संजय नाथ तिवारी ने दैनिक जागरण के जिला विज्ञापन प्रभारी होरी लाल यादव की बेरहमी से पिटाई कर दी।

होली के एक दिन पूर्व पुलिस के कहर का शिकार बने श्री यादव ने बताया कि उप जिलाधिकारी के पास विज्ञापन का पैसा लेने के लिए फ़ोन किया। लिहाजा एसडीएम ने उन्हें अजीमुल्ला चौराहे बुलाया। वहां पर रखी कुर्सी पर बैठ कर होरीलाल यादव बात कर रहे थे, तभी भदोही कोतवाल वह पहुँच गए। पत्रकार का कुर्सी पर बैठ कर बात करना उन्हें रास नहीं आया और गाली देते हुए उस पर टूट पड़े।

पत्रकार को सड़क पर गिराकर कोतवाल ने बुरी तरह मारा-पीटा। घटना के बाद जिले के पत्रकारों ने इस मामले में एसपी से बात की। जनपद के विभिन्न पत्रकार संगठनों ने आपसी बातचीत के बाद तय किया कि बुधवार को होली होने के कारण हम शांत है किन्तु गुरुवार को जनपद के सारे पत्रकार ज्ञानपुर के हरिहर नाथ मंदिर पर इकठ्ठा होंगे। जहां से आगे की रणनीति बनायी जाएगी। इस मनबढ़ कोतवाल के बारे में कई बार पत्रकारों ने अपमान करने की शिकायत संगठन से की है, किन्तु यह अति संवेदनशील मामला है। बता दें कि भदोही जनपद के पत्रकार इन दिनों राजनीति से अधिक अधिकारियों के शोषन के शिकार हो रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के काफी दिनों से चल रहे विवाद के चलते सपा सरकार की छवि मीडिया कर्मियों में काफी गिर चुकी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...