Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

भरभराते इमारतों को शूट करने वाले देवेंद्र रावत को ‘दादा साहेब आप्टे पुरस्कार’

उत्तराखंड में आई हिमालय सुनामी के वीडियो चित्र बनाने वाले उत्तरकाशी जी न्यूज़ के संवाददाता देवेन्द्र रावत को राष्ट्रीय पत्रकारिता कल्याण न्यास ने 'दादा साहेब आप्टे पुरस्कार' से सम्मानित करने का फैसला लिया है। उन्हें ये सम्मान दिल्ली में 31 अगस्त को दिया जायेगा। देवेन्द्र रावत ऐसे और सम्मान के हकदार है क्योंकि उन्हीं की मेहनत से ताश के पत्तों के तरह गंगा में समा रही इमारतों को कैमरे में क़ैद किया जा सका।

उत्तराखंड में आई हिमालय सुनामी के वीडियो चित्र बनाने वाले उत्तरकाशी जी न्यूज़ के संवाददाता देवेन्द्र रावत को राष्ट्रीय पत्रकारिता कल्याण न्यास ने 'दादा साहेब आप्टे पुरस्कार' से सम्मानित करने का फैसला लिया है। उन्हें ये सम्मान दिल्ली में 31 अगस्त को दिया जायेगा। देवेन्द्र रावत ऐसे और सम्मान के हकदार है क्योंकि उन्हीं की मेहनत से ताश के पत्तों के तरह गंगा में समा रही इमारतों को कैमरे में क़ैद किया जा सका।

घंटों तक धूप में खड़े होकर  ऐसे डरा देने वाली तस्वीरों को क़ैद करना आसान काम नहीं था। देवेन्द्र रावत इन दिनों अपनी घायल टांग का इलाज देहरादून में करवा रहे हैं। पिछले दिनों वो आपदा वाले इलाके में पत्थर गिरने से टांग पैर चोट खा बैठे थे। देवेन्द्र रावत का कहना है कि उन्हें सम्मान दिलाने में उनके शुभचिंतको और भड़ास4मीडिया का योगदान है, जिनका वो शुक्रिया अदा करते हैं। देवेन्द्र रावत को शुभकामनाएं देने के लिए 09012793888 कॉल कर सकते हैं।

राष्ट्रीय पत्रकारिता कल्याण न्यास द्वारा प्रति वर्ष प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित ''स्व. दादा साहब आप्टे छाया चित्र पत्रकारिता पुरस्कार'' को वर्ष 2013 के लिए देवेंद्र रावत को दिया जाना न्यास ने तय किया है। इस पुरस्कार के अंतर्गत 21 हजार रुपए की सम्मान राशि, अभिनंदन पत्र, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं शॉल प्रदान किया जाता है। इस वर्ष यह पुरस्कार सम्मान समारोह राष्ट्रीय संग्रहालय सभागार, जनपथ, नई दिल्ली में दिनांक 31 अगस्त 2013 को सम्पन्न होने जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...