रतलाम : शुक्रवार शाम पांच बजे रतलाम कोर्ट में जेल से पेशी पर लाये गए कैदियों को जब वापस जेल ले जाने के लिए पुलिस वाहन में बैठाया जा रहा था तभी एक कैदी पुलिस जवान को धक्का देकर भाग गया। उसको पकड़ने के लिए चार सिपाही भागे. एक सिपाही कुत्ते से डर कर रुक गया. दूसरा कीचड़ में गिर गया. उधर भाग रहा कैदी छह फीट ऊँची दीवार लांघ गया.
इतने में पास ही एक होटल पर अपने दोस्तों के साथ चाय पी रहा एक रिपोर्टर हितेश शर्मा ये सारी घटना देख रहा था. उसने बहादुरी दिखाते हुए भाग रहे कैदी का पीछा बाइक से किया और उसको पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया कैदी वर्ष 2011 में रतलाम जिले के नामली में हुए गैंगरेप का आरोपी है. सारी घटना आस पास के लोग देख कर अचंभित हो गए. जानकारी मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक रतलाम डॉ. जी.के. पाठक सहित विभाग के सभी अधिकारियों ने पत्रकार को बधाई दी.






