कटिहार में भाजपा एमएलसी अशोक अग्रवाल पर उनके ही कर्मी धीरज महतो को गोली मारकर हत्या करने क़ा आरोप है। मृतक धीरज क़ा भाई नीरज प्रभात खबर के कटिहार जिला के वरीय संवाददाता हैं और इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी भी हैं, उसका आरोप है कि धीरज एमएलसी अशोक अग्रवाल के कंस्ट्रक्शन कंपनी के अररिया साईट पर मुंशी (मैनेजर) के पद पर कार्यरत था। कार्य में गुणवत्ता की शिकायत को लेकर मुंशी धीरज ने कहा कि अररिया के लोगों के गुस्सा का शिकार उसे होना पड़ता हैं और साथ ही अररिया साईट पर जाने से मना कर दिया।
इसके बाद नाराज एमएलसी ने गुस्से में आकर अपने अंगरक्षक से कारबाइन गन लेकर गोली चला दी, जिससे मौका-ए-वारदात पर ही धीरज की मौत हो गई। मामला सहायक थाना क्षेत्र के स्थित अशोक अग्रवाल के पेट्रोल पम्प क़ा है। वहीं एमएलसी साहब ने बताया कि मामला पूरी तरह से अलग है। अंगरक्षक बन्दूक साफ़ कर रहा था और गलती से उसपर गोली चल गयी और धीरज की मौत हो गयी। पूरे मामले पर पुलिस सावधानी से बयान देते नजर आई और उनके बयान से तो ये लग रहा है कि वो सत्ता-पक्ष के इस शीर्ष नेता को बचाने की कोशिश कर रही है। हालांकि एमएलसी साहब के नाम से मामला दर्ज कर लिया गया है। एमएलसी की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को लेकर शहीद चौक पर जम कर प्रदर्शन किया। गौरतलब हो कि एमएलसी अशोक अग्रवाल पर हत्या के दर्जनों मामले दर्ज हैं।






