आगरा में भाजपा की बैठक के दौरान पत्रकार आपस में ही भिड गए. यह घटना जब घटी जब आगरा में एएनआई के पत्रकार ब्रिजेश सिंह ने डीएलए के फोटोग्राफर को बुरा भला कह दिया. बस इतना कहते ही डीएलए का फोटोग्राफर ब्रिजेश सिंह से भड़क उठा तब इस मामले को वहां पर उपस्थित पत्रकारों ने जैसे तैसे संभाला. इस दौरान बात पुराने दिनों पर आ गयी, जिसमें एएनआई के ब्रिजेश सिंह ने विनोद अग्रवाल से दो टूक कह दिया कि तू अपनी औकात भूल गया बस इस पर जमकर बहस चली.
उधर इस मामले में नए पत्रकारों में इस बात को लेकर काफी खुशी है कि किसी ने तो ब्रिजेश सिंह का विरोध किया अन्यथा किसी में भी हिमाकत नहीं है कि वह ब्रिजेश सिंह को सबक सिखा सके. इस घटना का दूसरा सबसे बड़ा कारण यह भी है कि जब बैठक के दौरान भाजपा ने सभी पत्रकारों को वहां से जाने के लिए कह दिया था, लेकिन ब्रिजेश सिंह वहां जमे हुए थे, जिस पर जागरण के फोटो ग्राफर राजू ने विरोध जताया था. तब विनोद अग्रवाल ने ही ब्रिजेश सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया था, इसलिए इसको लेकर दोनों आपस में भिड गए. काफी समय से देखा गया है कि ब्रिजेश सिंह व सहारा के ब्यूरो चीफ सुशील तिवारी पत्रकारों से कवरेज के दौरान अभद्रता करते हैं, जिसको अब पत्रकारों ने सबक सिखाने की योजना बना डाली है. बहरहाल अब पत्रकार भी दो गुट में बन गए हैं व पत्रकारों ने ब्रिजेश सिंह व सहारा के ब्यूरो को सबक सिखाने की रणीनीति तैयार की है.