Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

भाजपा के पूर्व सांसद मनोज सिन्हा ने गाजीपुर में पत्रकारों को दुत्कारा

गाजीपुर. देश की जनता को राह दिखाने का दम भरने वाले राजनेता अपने आचरण और भाषा को लेकर कितने गम्भीर हैं, ये समय समय पर साबित होता रहा है. बदजुबानी और बदतमीजी का ऐसा ही एक वाकया कल गाजीपुर में सामने आया जहां भाजपा के पूर्व सांसद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोज सिन्हा ने मीडिया के सवाल पर अपनी वाणी की मर्यादा खो दी। मामला भाजपा की जन स्वाभिमान यात्रा के तहत गाजीपुर में राजनाथ सिंह की जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान का है।

जनसभा सम्बोधित करने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे कि एक मीडियाकर्मी के जनलोकपाल सम्बंधी सवाल पर राजनाथ के ठीक पीछे खड़े पूर्व भाजपा सांसद मनोज सिन्हा तैस में आ गए। सारी दुनिया को अपनी जेब में रखने वाले अंदाज में ये नेता जी मीडियाकर्मियों को दुत्कारने लगे। अशोभनीय और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए नेता जी राजनाथ की मौजूदगी में मीडिया वालों को सामने से हट जाने का इशारा भी किया। नेताओं की यह हरकत देख वहां मौजूद मीडियाकर्मी स्तब्ध रह गए। देखिए इस चित्र में लाल घेरे में दिख रहे मनोज सिन्हा किस अंदाज में पत्रकारों से मुखातिब हैं…

इस प्रकरण से संबंधित वीडियो देखने के लिए क्लिक करें– भाजपा नेता की बदतमीजी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...