मुंबई : भारतीय पत्रकार विकास परिषद ने अध्यक्ष सहित अपने सभी नए पदाधिकारियों घोषणा कर दी है. नवगठित कमिटी में वरिष्ठ पत्रकार विजय यादव को अध्यक्ष, संदीप शुक्ला (न्यूज़ एक्सप्रेस) व भगवती मिश्रा (दोपहर का सामना) को उपाध्यक्ष, श्यामजी मिश्रा महासचिव, संगठन सचिव विजय वर्मा, मनीष झा (नवभारत टाइम्स), बृजभान जैसवार (टीवी9) व अजय मिश्रा उप सचिव नियुक्त हुए है. फोटो जर्नलिस्ट दिनेश परेशा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा विशाल वर्मा, दिलीप पटेल, फरजाना अंसारी, कुमार राजेश, प्रकाश अवस्थी, अनिल मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य होंगे.
पत्रकारों के हित व अधिकारों के लिए गठित भारतीय पत्रकार विकास परिषद को श्रम आयुक्त कार्यालय से पत्रकार यूनियन की मान्यता प्राप्त है. संस्था द्वारा हर वर्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों को उनके सर्वोत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है. नयी कमिटी के गठन के साथ ही नव नियुक्त अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जल्द ही भारतीय पत्रकार विकास परिषद की ओर से पत्रकारों के आवास के लिए महाराष्ट्र सरकार से जमीन की मांग की जाएगी. अपनी मांग को लेकर जल्द ही पत्रकारों का एक शिष्टमंडल राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से मिलेगा.






