Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

भारत ब्रांडकास्टिंग ने छह चैनलों के लिए उमेश कुमार से किया 500 करोड़ का समझौता

कई उपलब्धियों को अपने साथ जोड़ चुके समाचार प्‍लस चैनल के सीईओ एवं एडिटर इन चीफ उमेश कुमार को एक और बड़ी सफलता मिली है. दिल्‍ली की भारत ब्राडकास्टिंग कंपनी ने उमेश कुमार के साथ पांच सौ करोड़ रुपये का समझौता किया है. इस समझौते के तहत उमेश कुमार चार रीजनल न्‍यूज चैनल, एक नेशनल न्‍यूज चैनल तथा एक भोजपुरी न्‍यूज चैनल लांच करेंगे. इस चैनल की पूरी जिम्‍मेदारी उनके समेत उनकी टीम संभालेगी. 

कई उपलब्धियों को अपने साथ जोड़ चुके समाचार प्‍लस चैनल के सीईओ एवं एडिटर इन चीफ उमेश कुमार को एक और बड़ी सफलता मिली है. दिल्‍ली की भारत ब्राडकास्टिंग कंपनी ने उमेश कुमार के साथ पांच सौ करोड़ रुपये का समझौता किया है. इस समझौते के तहत उमेश कुमार चार रीजनल न्‍यूज चैनल, एक नेशनल न्‍यूज चैनल तथा एक भोजपुरी न्‍यूज चैनल लांच करेंगे. इस चैनल की पूरी जिम्‍मेदारी उनके समेत उनकी टीम संभालेगी. 

यह भारत ब्रांडकास्टिंग कंपनी का शुरुआती इनवेस्‍टमेंट है. कंपनी इसके बाद कई चरणों में पैसा निवेश करेगी. साथ ही नियमानुसार एफडीआई (विदेशी प्रत्‍यक्ष निवेश) के माध्‍यम से भी विदेशों से पैसे जुटाए जाएंगे. समझौते के तहत उमेश कुमार यूपी-उत्‍तराखंड, एमपी-सीजी, हरियाणा तथा राजस्‍थान के लिए रीजनल चैनल लांच कराएंगे. इसके अलावा एक नेशनल हिंदी चैनल तथा एक भोजपुरी न्‍यूज चैनल लांच किया जाएगा. ये चैनल समाचार प्‍लस से अलग होंगे.

सूत्रों का कहना है कि समझौते की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जल्‍द ही इस पर क्रियान्‍वयन शुरू कर दिया जाएगा. इन चैनलों की जिम्‍मेदारी भी उमेश कुमार और उनकी टीम ही संभालेगी. समाचार प्‍लस चैनल को यूपी-उत्‍तराखंड में पहचान दिलाने वाले मैनेजिंग एडिटर अमिताभ अग्निहोत्री, एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर प्रवीण साहनी एवं अतुल अग्रवाल इन चैनलों में भी प्रमुख भूमिका निभाएंगे. उमेश कुमार के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. इसे मीडिया में उनके लगातार बढ़ते दबदबे के रूप में देखा जा रहा है. गौरतलब है कि उमेश कुमार मीडिया के अलावा रीयल स्टेट, मोबाइल न्यूज सर्विस, गोल्फ टूर्नामेंट, फिल्‍म प्रोडक्‍शन समेत कई क्षेत्रों में सक्रिय हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...