दैनिक भास्कर, अंबाला के संपादक नरेंद्र सिंह अकेला के खिलाफ अंबाला भास्कर में विरोध का स्वर गूंज रहा है। मात्र बीस पच्चीस दिन के अंतराल पर दो प्रमुख लोगों ने उनसे तंग आकर इस्तीफा लिखते हुए अखबार को नोटिस दे दिया। गत माह अंबाला भास्कर के ब्यूरो प्रमुख और हरियाणा में भास्कर के सबसे पुराने पत्रकार उज्ज्वल शर्मा ने इस्तीफा सौंपते हुए भास्कर छोडऩे के लिए एक माह का नोटिस दे दिया।
अगली कड़ी में 18 जून की रात्रि अंबाला भास्कर के प्रमुख पत्रकार सनमीत थिंड ने भी अकेला से परेशान होकर इस्तीफा दे मारा। अंबाला में अकेला के आतंक से दो वरिष्ठ पत्रकार ही भास्कर का दामन नहीं छोड़ रहे, बल्कि अन्य पत्रकार भी परेशान हो चुके हैं। अकेला अपना सिक्का जमाने के लिए पत्रकारों पर नित नए फरमान लाद रहे हैं। कभी कहते हैं कि जाओ सभी पत्रकार विज्ञापन लेकर आओ, सर्कुलेशन बढ़वाओ। अंबाला में पूरा डेस्क स्टाफ है, फिर भी कहते हैं कि रिपोर्टर रात को पेज लगवाओ। अंबाला भास्कर में सतह के नीचे पूरा विद्रोह है, बात प्रबंधन के कानों तक पहुंच रही है।
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





