सेवा में, श्री मान जी, संचालक भड़ास जी, विषय : गन्नौर (जिला सोनीपत, हरियाणा) में दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, पंजाब केसरी द्वारा खबर प्रकाशित न करने के बारे में । श्री मान जी, शुक्रवार 2 अगस्त को दातौली गांव के प्रेम शर्मा को विजिलैंस टीम ने रिश्वत लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पकड़ा था और मैंने उसकी रिश्वत लेने की जानकारी विजिलैंस टीम को दी थी और यह खबर 3 अगस्त को प्रकाशित होनी थी।
प्रेम एक सेवानिवृत बी.ई.ओ. कार्यालय का युवक है। जब विजिलैंस की टीम खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को पहुंची तो पत्रकारों को उसकी सूचना दे दी गई थी। गन्नौर से सभी अखबारों के पत्रकार व न्यूज चैनलों के पत्रकारों ने खबर तो ली, लेकिन दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक पंजाब केसरी अखबारों में ये खबर नहीं मिली तो उनके पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने तो खबरों को सोनीपत कार्यालय में भेज दिया है। आगे नहीं पता क्यों नहीं प्रकाशित हुई।
हरिभूमि न्यूज पेपर, सच कहूं न्यूज पेपर, तहलका न्यूज चैनल, हरियाणा न्यूज ने तो इन खबरों को बड़ी प्रमुखता से छापा व दिखाया है। फिर किसी साथी ने आपके बारे में बताया कि भड़ास पर आपको कोई न्याय मिल सकता है। इसलिए मैं आपके पास अपनी शिकायत भेज रहा हूं। ताकि इन पत्रकारों की तानाशाही का पर्दाफाश हो सके क्योंकि मैं ये जानता हूं कि पत्रकार ये मानते हैं कि हम लोगों के पक्ष या खिलाफ छाप सकते हैं, हमारे खिलाफ बोलने वाला व छापने वाला कोई नहीं है।
फिर आपके बारे में पता चला तो हमे लगा कि कोई ऐसा साहसी भी है जो पत्रकारों की तानाशाही को खत्म कर सकता है। सर आपसे अनुरोध है कि पत्रकार तो अपराध को खत्म करने के होते है, लेकिन ये पत्रकार तो भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा दे रहे है। यदि आप इनका पर्दाफाश करोगे तो आपकी बड़ी मेहरबानी होगी। सर यदि आपको कोई भी अन्य दस्तावेज की जरूरत पड़े तो इसी इमेल आईडी पर मेल कर देना आपको मिल जाएगी। सर मैं इसके साथ हरिभूमि न्यूज पेपर व सच कहूँ न्यूज पेपर की खबर भी साथ भेज रहा हूँ और तहलका नम्बर1 हरियाणा व हरियाणा न्यूज पर 3 अगस्त को दिखाया गया था।
शिकायत कर्ता
parveen kumar






